T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान! शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह की धमाकेदार वापसी ने सबको चौंकाया!

T20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होगा। यह टूर्नामेंट का दसवां संस्करण होगा, जिसमें 20 टीमें भाग लेंगी।BCCI ने आज, 20 दिसंबर 2025 को ICC T20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस बार लगातार दूसरा खिताब जीतने उतरेगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च को फाइनल के साथ खत्म होगा। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगा।

सबसे बड़ा झटका: उपकप्तान शुभमन गिल टीम से बाहर!

चयन समिति का सबसे हैरान करने वाला फैसला रहा शुभमन गिल को बाहर करना। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के  टेस्ट और ODI के कप्तान शुबमन गिल को 15 सदस्यीय दल में जगह नहीं मिली है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ कहा, “शुभमन के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, इसलिए हमें यह कड़ा फैसला लेना पड़ा।” गिल की जगह अक्षर पटेल को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

ईशान किशन और रिंकू सिंह की धमाकेदार वापसी 

करीब दो साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में शानदार वापसी हुई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के लिए रनों का अंबार लगाने वाले व झारखंड को जिताने वाले कप्तान ईशान किशन ने न केवल अपनी फॉर्म, बल्कि अपनी मानसिकता पर भी काम किया है।

इसी के साथ-साथ चयनकर्ताओं ने रिंकू सिंह को T20 विश्व कप 2026 के लिए चुन कर सबको चौंका दिया| रिंकू सिंह का चयन भारतीय टीम को लोअर आर्डर बल्लेबाज़ी में मजबूती प्रदान करेगा और भारत की टीम को और मजबूत बनायेगा| 

भारतीय टीम T20 विश्व कप 2026 के लिये 

T20 विश्व कप 2026 के लिये 15 सदस्यीय भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अक्षर पटेल (उप-कप्तान),संजू सैमसन (विकेटकीपर),अभिषेक शर्मा,तिलक वर्मा,हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,रिंकू सिंह,जसप्रीत बुमराह,हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह,कुलदीप यादव,वरुण चक्रवर्ती,वॉशिंगटन सुंदर,ईशान किशन (विकेटकीपर) |

यह टीम घरेलू परिस्थितियों में मजबूत दिखती है। स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर भारतीय स्पिनरों का दबदबा रहेगा, जबकि तेज गेंदबाज डेथ ओवरों में उपयोगी साबित होंगे। भारत खिताब बचाने का प्रबल दावेदार है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें चुनौती पेश करेंगी।

क्यों है यह टीम चैंपियन बनने की फेवरिट?

भारत ग्रुप A में पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ है। इस ग्रुप में भारत को केवल पाकिस्तान से थोड़ी टक्कर मिल सकती है,इसके अलावा और कोई टीम इतनी मजबूत नहीं है जो भारत को चुनौती पेश करे| टूर्नामेंट में आगे जाकर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें चुनौती पेश कर सकती है पर घरेलू परिस्थितियों में मजबूत दिखती है और स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर भारतीय स्पिनरों का दबदबा रहेगा | हम कह सकते है की भारतीय टीम T20 विश्व कप 2026 जीतने की प्रमुख दावेदार है | 

Leave a Comment