हर्षित राणा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर: भारतीय टीम को बड़ा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज और उपयोगी ऑलराउंडर हर्षित राणा चोट के कारण इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह खबर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक है,  और भारतीय टीम को भी इससे काफी नुकसान होगा।

हर्षित राणा वार्म-अप मैच में किया चोट का सामना 

हर्षित राणा को यह चोट 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए वार्म-अप मैच में लगी। मैच में उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 16 रन लुटाए। इसके बाद वे अपने डिलीवरी स्ट्राइड में दो बार रुक गए और घुटने को पकड़ते हुए मैदान से बाहर चले गए।

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था,कि “हर्षित अभी पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन स्थिति अच्छी नहीं लग रही है। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं। आज शाम तक हमें साफ पता चल जाएगा।”

दुर्भाग्य से जांच के बाद खबर आई कि हर्षित राणा घुटने की चोट (knee injury) के कारण टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कई विश्वसनीय स्रोतों ने इसकी पुष्टि की है।

हर्षित राणा के बहार होने पर टीम इंडिया पर असर

हर्षित राणा पिछले दो-तीन सालों में भारतीय क्रिकेट में सबसे तेजी से उभरने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उनकी तेज गति, सटीक लाइन-लेंथ और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी ने उन्हें टीम में जगह दिलाई थी। IPL और अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने जो प्रदर्शन किया, उससे उम्मीद थी कि वे इस विश्व कप में भारत की तेज गेंदबाजी इकाई को नई ऊर्जा देंगे। उनके बाहर होने से टीम की संतुलन पर असर पड़ सकता है।

हर्षित राणा की जगह किसे मिलेगा मौका 

हर्षित राणा के बाहर होने के वाद  मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करने की खबरें आ रही हैं। सिराज का अनुभव टीम के लिए राहत की बात हो सकती है, लेकिन हर्षित की युवा ऊर्जा और ऑलराउंड क्षमता की कमी जरूर खलेगी।

हर्षित राणा गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी काफी उपयोगी साबित साबित होते थे,उनकी कमी भारत को जरूर महसूस होगी।

Leave a Comment