IND vs WI T20 WC 2026:कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आखिरी और निर्णायक मैच खेला गया। यह मैच एक ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ था, जिसे जीतकर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया,और पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 195/4 का स्कोर बनाया। जिसे सफलता के साथ चेस करके भारत ने टी 20 वर्ल्डकप के सेमीफइनल में अपनी जगह पक्की कर ली|
वेस्टइंडीज की पारी: पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत अच्छी रही शे होप और रोस्टेन चेस पहले विकेट के लिये शानदार साझेदारी की और उसे मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में शानदार वापसी की और वेस्टइंडीज को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और टीम को 195 रनों तक सीमित रखने में कामयाबी हासिल की।
भारत की पारी: संजू सैमसन का तूफान
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी। अभिषेक शर्मा और संजू सेमसन ने पावरप्ले में तेज शुरुआत दी। लेकिन मिडिल ऑर्डर में कुछ विकेट गिरने के बाद भारत पर दबाव बढ़ गया। एक तरफ जहाँ भारत के विकेट गिर रहे थे वहीं दूसरी तरफ संजू सेमसन ने पारी को संभल के रखा उन्होंने 50 गेंदों में 97 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें कई बड़े शॉट्स शामिल थे। सैमसन की इस पारी ने भारत को मैच में वापस लाया और अंत में शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई।
यह चेज टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी सफल चेज में से एक रही।संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गौतम गंभीर ने की संजू की तारीफ
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की जमकर प्रशंसा की। गंभीर ने स्पष्ट किया कि उन्हें हमेशा से सैमसन की क्षमताओं पर भरोसा था।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के बारे में निम्नलिखित मुख्य बातें कहीं:
- ‘वर्ल्ड-क्लास’ खिलाड़ी: गंभीर ने संजू को एक “वर्ल्ड-क्लास” (विश्व स्तरीय) खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि संजू कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह बस उन्हें बैक (समर्थन) करने की बात थी।”
- सही समय पर प्रदर्शन: कोच ने खुशी जताई कि जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब संजू ने अपना “असली टैलेंट” (True Potential) दिखाया। गंभीर के अनुसार, यह पारी संजू के करियर के लिए एक नया ‘किक-ऑफ’ साबित हो सकती है।
- बिना दबाव की बल्लेबाजी: गंभीर इस बात से बेहद प्रभावित थे कि संजू ने पारी के दौरान कभी भी जबरदस्ती शॉट खेलने (muscling the ball) की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, “संजू ने बहुत ही सामान्य क्रिकेटिंग शॉट्स खेले, जिससे पता चलता है कि वह अपने खेल पर कितना नियंत्रण रखते हैं।”
- आलोचनाओं का जवाब: पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के कारण हो रही आलोचनाओं पर गंभीर ने कहा कि लोग स्कोर देखते रहेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट को हमेशा उनके सामर्थ्य पर भरोसा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेमीफाइनल और फाइनल में भी संजू इसी लय को बरकरार रखेंगे।
आगे की राह: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत!
इस जीत के साथ भारत अब आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारत का पड़ला काफी मजबूत है और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर संजू और बाकी बल्लेबाज़ो का बल्ला इसी तरह चला, तो भारत को 2026 का वर्ल्ड कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।
जीत का भारतीय टीम ने किया संजू का स्वागत
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जब संजू सेमसन ड्रेसिंग रूम में आये तो पूरी टीम ने उन्हें गले से लगा लिया और उनका स्वागत किया|
