IND vs SA T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका ने तोड़ा भारत का विजय रथ, सुपर-8 में टीम इंडिया की करारी हार

IND vs SA T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 76 रनों से करारी मात दी और भारत को टूर्नामेंट की पहली हार का स्वाद चखाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में भारत को पछाड़ते हुए 2024 के फाइनल की हार का बदला ले लिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी: मिलर और ब्रेविस का कहर

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने मात्र 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन शुरुआती झटकों के बाद अनुभवी डेविड मिलर (63 रन, 35 गेंद) और युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की तूफानी साझेदारी करके पारी को संभाला।अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने मात्र 24 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 187/7 तक पहुँचाया।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिला और दक्षिण अफ्रीका एक अच्छे स्कोर तक पहुँचने में कामयाब रही| 

भारत की निराशाजनक बल्लेबाजी 

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा जल्दी आउट हो गए। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 42 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन बाकी कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। 

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी ने पूरी तरह दबदबा बनाया। मार्को जैनसेन ने 4/22 के शानदार स्पेल से कहर बरपाया, केशव महाराज ने 3/24 और कॉर्बिन बोश ने महत्वपूर्ण विकेट लिए। भारत 18.5 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गया।

क्यों हारी टीम इंडिया?

पावरप्ले में खराब शुरुआत: भारत ने शुरुआती 3 विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ता गया।

मध्यक्रम की विफलता: कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े नाम इस मैच में टिक कर नहीं खेल सके।

गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन: जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा,और ये भारत की हार का प्रमुख कारन रहा| 

ND vs SA: इस मैच में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

  •  जसप्रीत बुमराह अब T20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (32 विकेट) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपने विकेटों की संख्या 33 पहुँचा दी है।
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की यह हार, रनों के लिहाज से भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी हार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (49 रन) थी।
  • भारत का लगातार 12 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला (Winning Streak) इस हार के साथ समाप्त हो गया। 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद भारत की यह इस टूर्नामेंट में पहली हार थी।

आगे की राह: टीम इंडिया के लिए अब क्या?

सुपर-8 के ग्रुप 1 में इस हार के बाद भारत के लिए अब अगले दोनों मैच ‘करो या मरो’ वाले हो गए हैं। भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने आगामी मैचों में ज़िम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) को बड़े अंतर से हराना होगा।

Leave a Comment