इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 18वां सीजन रोमांच से भरा रहा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर पहली बार IPL खिताब अपने नाम किया।इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता और विभिन्न पुरस्कारों पर कब्ज़ा किया। आइये जानते हैं किन खिलाड़ियों ने कौन से पुरुस्कार अपने नाम किये-
IPL 2025 ऑरेंज कैप (Orange Cap)
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने IPL 2025 में शानदार बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने 6 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 759 रन बनाए, जिसमें 88 चौके शामिल थे। उनकी औसत 54.21 और स्ट्राइक रेट 156.17 रहा। साई सुदर्शन ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया।
IPL 2025 पर्पल कैप (Purple Cap)
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दो साल के ब्रेक के बाद IPL 2025 में शानदार वापसी की और 25 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती। उन्होंने नूर अहमद (24 विकेट) और RCB के जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ा। कृष्णा की गेंदबाजी ने गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस आईपीएल में शानदार गेंदबाज़ी की और वे बहुत बहतर लय में नजर आये| इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी शामिल किया गया है|
IPL 2025 मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)
भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 717 रन बनाए, जिसमें उनकी औसत 65 और स्ट्राइक रेट 168 रहा। उनकी निरंतरता और बड़े शॉट्स ने मुंबई इंडियंस को मजबूत स्थिति में रखा। मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पूछने में सूर्यकुमार यादव की प्रमुख भूमिका रही|
IPL 2025 इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (Emerging Player of the Season)
गुजरात टाइटंस 23 वर्षीय युवा साई सुदर्शन ने न केवल ऑरेंज कैप जीती, बल्कि IPL 2025 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी अपने नाम किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह दिलाई।
IPL 2025 सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (Super Striker of the Season)
राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से IPL 2025 के लिये सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड जीता। उनका स्ट्राइक रेट 206.6 रहा, जो पूरे सीजन में सबसे तेज था। इस युवा बल्लेबाज़ ने बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें इस पुरस्कार के साथ टाटा कर्व कार भी मिली।
IPL 2025 सबसे ज़्यादा छक्के (Most Sixes)
लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने 40 छक्कों के साथ इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। इस IPL में निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाज़ी की, उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने LSG को कई मैचों में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

IPL 2025 सबसे ज़्यादा चौके (Most Fours)
साई सुदर्शन ने न केवल रनों के मामले में बल्कि चौकों के मामले में भी बाजी मारी। उनके 88 चौके इस सीजन में सबसे ज्यादा थे।इसी के साथ उन्होंने इस IPL 2025 में एक और अवार्ड अपने नाम किया।

IPL 2025 सबसे ज़्यादा डॉट बॉल (Most Dot Balls)
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों ने इस IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है,उसमे से एक नाम है, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का। सिराज ने इस सीजन में सबसे ज़्यादा 151 डॉट बॉल फेंकीं, जो उनकी कसी हुई गेंदबाजी का प्रमाण है।

IPL 2025 कैच ऑफ द सीजन (Catch of the Season)
सनराइजर्स हैदराबाद के कामिंदु मेंडिस ने डेवाल्ड ब्रेविस का शानदार कैच लेकर यह अवॉर्ड जीता। यह कैच प्रशंसकों और कमेंटेटर्स की वोटिंग के आधार पर चुना गया।
IPL 2025 फेयर प्ले अवॉर्ड (Fair Play Award)
IPL में फेयर प्ले अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है जिसने खेल भावना कके साथ इस खेल को खेला हो और खेल भावना बना कर रखी हो| IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पूरे सीजन में खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया और फेयर प्ले अवॉर्ड अपने नाम किया।

IPL 2025 फैंटसी प्लेयर ऑफ द सीजन (Fantasy Player of the Season)
IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए साई सुदर्शन ने बहुत से अवॉर्ड्स अपने नाम किये,उसमें से एक फैंटसी प्लेयर ऑफ़ द सीजन अवॉर्ड| साई सुदर्शन ने 1495 पॉइंट्स के साथ यह अवॉर्ड जीता।
IPL 2025 बेस्ट पिच और ग्राउंड (Best Pitch and Ground)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उपलब्ध कराई गई खेल सतहों और सुविधाओं के लिए दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को सीजन का सर्वश्रेष्ठ पिच और ग्राउंड का पुरस्कार दिया गया।
IPL 2025: पुरस्कार राशि का विवरण
- विजेता (RCB): ₹20 करोड़
- उप-विजेता (PBKS): ₹12.5 करोड़
- तीसरे स्थान की टीम: ₹7 करोड़
- चौथे स्थान की टीम: ₹6.5 करोड़