IPL 2025 NEW RULES:IPL 2025 के नए नियम और कैसे बढ़ायेंगे खेल के रोमांच को और अधिक  

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू हो चुका है, और इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ बड़े नियमों में बदलाव किए हैं। ये बदलाव न केवल खेल को और रोमांचक बनाएंगे, बल्कि खिलाड़ियों और टीमों की रणनीति पर भी गहरा असर डालेंगे।

IPL 2025 NEW RULES

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को रोमांचक बनाने के लिए बहुत से बदलाव करता रहता है,उसी क्रम में इस बार भी कई नियमों में बदलाव किया गया है और कुछ नये नियम भी जोड़े गये हैं| तो आइये जानते हैं इन नये नियमों के बारे में-

USE OF SALIVA(लार) ON BALL 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के द्वारा बदले गए नियमों में सबसे प्रमुख बदलाव गेंद पर लार के उपयोग की मंजूरी देना है| कोविड-19 महामारी के कारण गेंद पर लार लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया था और उसके बाद यह पहला अवसर होगा जबकि गेंदबाजों को इसकी अनुमति दी जाएगी।

प्रभाव: यह बदलाव तेज गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा फायदा लेकर आया है। लार के इस्तेमाल से गेंद को रिवर्स स्विंग कराना आसान होगा, जिससे बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ेगी। इससे खेल में संतुलन आएगा और रोमांच का स्तर भी बढ़ेगा।

दूसरी पारी में दो गेंदों का उपयोग    

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल को संतुलित बनाये रखने के लिए , रात के मैचों में ओस के प्रभाव को कम करने के लिए IPL 2025 में दूसरी पारी में 11वें ओवर के बाद नयी गेंद के उपयोग की अनुमति दी है| यह नियम केवल रात के माचो के लिए लागू होगा और गेंद  को केवल अंपायर की अनुमति के बाद ही बदला जा सकता है|  

प्रभाव:यह नियम मैचों में संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होगा| रात के मैचों में दूसरी पारी के समय ओस के कारन गेंद को पकड़ने में मुश्किल होती है,जिसका नुकसान बाद में गेंदबाज़ी कर रही टीम को होता है| अब इस नियम के आने से खेल में संतुलन बनाने में सहायता मिलेगी| 

DRS के नियम में विस्तार

अब से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हाइट-बेस्ड नो-बॉल और ऑफ-साइड वाइड के लिये DRS तकनीकी का उपयोग किया जा सकता है| इस प्रक्रिया में सही निर्णय लेने मैं अंपायरों की सहायता के लिए हॉक-आयी और बॉल- ट्रैकिंग तकनीक का उपयोग किया जायेगा| 

प्रभाव: इस नियम के आने से आपसी मतभेद को कम करने में मदद मिलेगी और अंपायर निर्णय सटीकता से ले पायेंगे, जो खेल की गुणवत्ता को और बढ़ायेगा|   

स्लो ओवर रेट पर नया नियम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने पुराने स्लो ओवर रेट के नियम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है, पहले स्लो-ओवर रेट के कारण कप्तानों को मैच से बेन कर दिया जाता था,पर अब नियम में बदलाव होने से कप्तान बेन होने से बचेंगे और उसकी जगह उन्हें डी-मेरिट पॉइंट मिलेंगे जिस के आधार पर उनकी मैच फीस काट ली जायेगी|

प्रभाव: इस नियम के बदलाव से कप्तानों पर दबाब काम होगा और कप्तान बेन होने से बचेंगे,जिससे IPL 2025 में टीमों की रणनीति पिछले IPL की तुलना में प्रभावित नहीं होगी| 

IPL 2025 के ये नियमों में बदलाव और नए नियमों ने टूर्नामेंट को और भी रोमांचक और निष्पक्ष बनाने में मददगार साबित होंगे| 

Leave a Comment