आईपीएल का सबसे बड़ा ट्रेड! संजू सैमसन बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की मिनी-ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को लेकर ट्रेड मार्केट में ज़ोरदार हलचल मची हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रहे संजू सैमसन अब पाँच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल होने वाले हैं। यह डील लगभग अंतिम चरण में है, और अगर यह सफल होती है तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े और चौंकाने वाले ट्रेड्स में से एक होगी।

राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच ट्रेड की डिटेल्स

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रवींद्र जडेजा (18 करोड़ में रिटेन) और सैम करन (2.4 करोड़ में खरीदे गए) को राजस्थान रॉयल्स (RR) को देकर संजू सैमसन (18 करोड़ में रिटेन) को हासिल करेगी। शुरू में राजस्थान रॉयल्स (RR) डेवाल्ड ब्रेविस को मांग रही थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इनकार कर दिया, जिसके बाद सैम करन को शामिल किया गया। तीनों खिलाड़ियों ने इस ट्रेड पर सहमति जता दी है| 

आईपीएल नियमों के तहत, ट्रेड प्रक्रिया शुरू होने के बाद 48 घंटे लगते हैं। विदेशी खिलाड़ी सैम कुरेन के लिए      इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की जरूरत पड़ेगी।

इस ट्रेड से राजस्थान रॉयल्स (RR) को क्या फायदा होगा?

राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान के बदले दो उच्च-मूल्य वाले ऑलराउंडरों को अपनी टीम में शामिल करेगी,पिछले कुछ सीज़न्स में राजस्थान को अपनी टीम में ऑलराउंडरों की कमी बहुत महसूस हुयी है। इस ट्रेड से उनकी ये परेशानी खत्म हो जायेगी।  

  • अनुभवी ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा की वापसी (वह 2008 में RR की विजेता टीम का हिस्सा थे) टीम को एक विश्वसनीय फिनिशर, उच्च-स्तरीय फील्डर और बेहतरीन स्पिनर देंगे। वह टीम को एक अनुभवी नेतृत्व का विकल्प भी प्रदान करेंगे।
  • तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर: सैम करन के रूप में RR को एक बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिलेगा, जो निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ पावरप्ले और डेथ ओवरों में उपयोगी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। यह टीम की संरचना में एक संतुलन लाएगा।

इस ट्रेड से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को क्या फायदा होगा?

संजू सैमसन एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो टॉप ऑर्डर में खेलते हुए बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं,जो चेन्नई की युवाओं से भरी बल्लेबाजी में स्थिरता प्रदान करेंगे।

  • मजबूत मध्यक्रम: CSK को संजू सैमसन के रूप में एक अनुभवी और प्रतिभाशाली भारतीय बल्लेबाज मिलेगा, जो टीम के मध्यक्रम को अद्वितीय मजबूती देगा।
  • विकेटकीपिंग विकल्प: उनके आने से टीम को महेंद्र सिंह धोनी के बाद एक शानदार विकेटकीपिंग विकल्प भी मिल जाएगा, जिन्हें फ्रेंचाइजी भविष्य के कप्तान के रूप में भी देख सकती है।

संजू सेमसन के क्रिकेट करियर में नया मौका 

संजू सैमसन, जो पिछले 11 साल से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे और टीम के कप्तान भी थे, अब MS धोनी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए CSK में आ रहे हैं। फैंस इसे धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि सैमसन न सिर्फ शानदार विकेटकीपर हैं बल्कि टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी भी करते हैं। CSK ने सैमसन को जन्मदिन की बधाई देकर इस ट्रेड की अफवाहों को और हवा दी, और अब यह आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। ये ट्रेड संजू सेमसन के लिए शानदार मौका है साबित करने का की वो एक कमाल के विकेटकीपर बल्लेबाज़ है| 

फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

यह ट्रेड सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। सीएसके ने आज संजू सैमसन को जन्मदिन की बधाई दी, जिससे अफवाहें और तेज हो गईं। पूर्व सीएसके खिलाड़ी सुरेश रैना ने जडेजा को रिटेन करने की अपील की, कहा कि वह टीम के लिए ‘गन प्लेयर’ हैं।

कई फैंस जडेजा को खोने से नाखुश हैं, लेकिन कुछ का मानना है कि यह सीएसके के लिए स्मार्ट मूव है, जो पिछले दो सीजन की असफलताओं से सबक ले रही है। एक फैन ने कहा, “जडेजा को खोना दुखद है, लेकिन सैमसन रैना की जगह ले सकते हैं।”

Leave a Comment