IPL 2026 का बिगुल बज चुका है और क्रिकेट फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह आ गया है! टूर्नामेंट का पहला और सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, तो दूसरी तरफ पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन SRH की कमान संभालेंगे।
RCB vs SRH मैच डिटेल्स (Match Details)
मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद, पहला मैच (IPL 2026)
दिन और तारीख: शनिवार, 28 मार्च 2026
समय: शाम 7:30 बजे (IST)
स्थान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs SRH पिच रिपोर्ट (Pitch Conditions):
बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए हमेशा से एक ‘स्वर्ग’ रहा है। यहाँ की बाउंड्री छोटी हैं और पिच बिल्कुल सपाट होती है, जिसका मतलब है कि यह एक हाई-स्कोरिंग (200+ रन) मुकाबला होने वाला है। रात के समय ओस (Dew Factor) का असर देखने को मिलेगा, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान बिना किसी हिचकिचाहट के पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।
RCB vs SRH मौसम का हाल (Weather Forecast):
मैच के दिन बेंगलुरु का मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल रहेगा। दिन का तापमान लगभग 33°C-34°C रहेगा, जो शाम ढलने के साथ कम हो जाएगा। ह्यूमिडिटी (नमी) लगभग 18% रहने की उम्मीद है और सबसे अच्छी बात यह है कि बारिश की 0% संभावना है।
RCB vs SRH हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में इन दोनों साउथ से आने वाली टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। ओवरऑल आंकड़ों में SRH का पलड़ा हल्का भारी है, लेकिन अपने होम ग्राउंड पर RCB ज्यादा खतरनाक साबित होती है। अभी हाल के प्रदर्शन को देखते हुए RCB का पलड़ा SRH की तुलना में थोड़ा भरी है।
कुल मैच खेले गए: 26
SRH ने जीते: 14
RCB ने जीते: 11
नतीजा नहीं (No Result): 1
अगर बात करे चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों की तो वहाँ खेले गए 9 मैचों में RCB ने 5 और SRH ने 3 में जीत दर्ज की है।
RCB vs SRH संभावित प्लेइंग 11 (Predicted Playing XI)
इस सीज़न दोनों ही टीमों के स्क्वाड में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस सीजन की शुरुआत से ही दोनों ही टीमों को खिलाड़ियों के चोटिल होने ने परेशान किया है,इसलिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव, जैकब डफी।
(इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)
सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा, जयदेव उनादकट। (इम्पैक्ट प्लेयर: जीशान अंसारी)
RCB vs SRH Key Player Battles (प्रमुख खिलाड़ियों की टक्कर)
इस मैच में जीत-हार का फैसला दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा,कौन सी टीम के बड़े खिलाडी दूसरी टीम के खिलाड़ियों पर भरी पड़ेंगे यह ही मैच के परिणाम को निर्धरित करेगा। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण मुकाबलों पर एक नज़र डालते हैं-
- विराट कोहली vs हर्षल पटेल: ‘किंग’ कोहली का बल्ला चिन्नास्वामी में जमकर बोलता है, लेकिन इस बार उनके सामने डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ हर्षल पटेल होंगे। पटेल की धीमी गेंदे कोहली की टाइमिंग को बिगाड़ सकती हैं।
- ट्रैविस हेड vs भुवनेश्वर कुमार: पावरप्ले में SRH के विस्फोटक ओपनर ट्रैविस हेड को रोकना आसान नहीं होगा, लेकिन स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से उन्हें फंसाने का माद्दा रखते हैं।
- हेनरिक क्लासेन vs क्रुणाल पांड्या: मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ क्लासेन कितने खतरनाक हैं, यह पूरी दुनिया जानती है। RCB के क्रुणाल पांड्या उन्हें रन बनाने से कैसे रोकते हैं, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
RCB vs SRH मैच के कुछ रोचक तथ्य
- पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन: इतिहास में यह पहला मौका है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) किसी IPL सीज़न में ‘डिफेंडिंग चैंपियन’ के टैग के साथ उतरेगी (2025 में अपना पहला खिताब जीतने के बाद)।
- रिकॉर्ड-तोड़ स्कोर: SRH ने 2024 में इसी चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाफ 287/3 का विशाल स्कोर बनाया था, जो IPL इतिहास के सबसे बड़े स्कोर्स में से एक है।
- नई कप्तानी: पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन पहली बार SRH की कप्तानी करते नजर आएंगे।
ये देखना दिलचस्प होगा की IPL 2026 के पहले मुकाबले में कोन सी टीम बाजी मरती है,और नए IPL सीजन की शुरुआत जीत के साथ करती है|
