IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 9 अप्रैल 2026 को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) स्टेडियम में खेला जाना है। एक तरफ जहां KKR को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा, वहीं LSG कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में कोलकाता की टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आइये जानते हैं मुकाबले की पूरी जानकारी, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, हेड-टू-हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11 विस्तार से दी गई है।
KKR vs LSG 2026: Match Details (मैच की जानकारी)
- दिनांक (Date): 9 अप्रैल 2026, गुरुवार
- समय (Time): शाम 7:30 बजे (IST)
- स्थान (Venue): ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- मैच नंबर: 15
KKR vs LSG 2026:Eden Gardens Pitch Report
Eden Gardens की पिच IPL 2026 में बैटिंग फ्रेंडली साबित हो रही है। यह ड्राई और फ्लैट पिच है जहां गेंद बैट पर अच्छी तरह आती है और शॉर्ट बाउंड्रीज के कारण हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।
- औसत 1st इनिंग्स स्कोर: 170-185 रन (पिछले मैचों में 200+ स्कोर संभव)
- 2nd इनिंग्स में ड्यू फैक्टर: हाई – चेजिंग टीम को फायदा
- स्पिनर्स की भूमिका: मिडिल ओवर्स में कुछ मदद, लेकिन शुरुआत में पेसर्स और बैटर्स को सपोर्ट
- पिच का व्यवहार: ट्रू बाउंस, स्ट्रोक-प्लेयर्स के लिए स्वर्ग। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ड्यू के कारण चेजिंग आसान।
टॉस का महत्व: रात के मैच में इस मैदान पर ‘ओस’ (Dew Factor) बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। ओस के कारण दूसरी पारी में गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना (Chase करना) ज्यादा पसंद करेगा।
KKR vs LSG 2026: Weather Forecast (मौसम का हाल)
क्रिकेट फैंस के लिए मौसम को लेकर एक अहम अपडेट है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 अप्रैल को कोलकाता में ‘कालबैसाखी’ (Kalbaishakhi) तूफान का असर देखने को मिल सकता है।
- बारिश की संभावना: मैच वाले दिन गरज के साथ बारिश (Thunderstorms) और 30-40 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Orange Alert) जारी किया गया है।
- तापमान: दिन का अधिकतम तापमान 30°C और रात के समय न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहेगा। उमस (Humidity) लगभग 68% रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण मैच के ओवरों में कटौती या टॉस में देरी होने की पूरी संभावना है।
KKR vs LSG 2026:Head-to-Head Records (हेड-टू-हेड रिकॉर्ड)
आईपीएल के इतिहास में लखनऊ और कोलकाता के बीच राइवलरी काफी नई है, लेकिन दोनों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है:
- कुल मैच खेले गए: 7
- KKR ने जीते: 4
- LSG ने जीते: 3
KKR vs LSG मुख्य रिकॉर्ड्स:
- सबसे बड़ा स्कोर: 238 (LSG)
- सबसे कम स्कोर: 101 (KKR)
- हाल के मैचों में KKR ने LSG को 98 रनों से हराया (2024), लेकिन LSG का ओवरऑल एज है।
Eden Gardens पर दोनों के रिकॉर्ड करीब-करीब बराबर हैं, लेकिन घरेलू फायदा KKR को मिलेगा।
KKR vs LSG 2026: Predicted Playing XI (संभावित प्लेइंग 11)
Kolkata Knight Riders (KKR) Predicted XI:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट सब:उमरान मलिक,टिम सेफर्ट,नवदीप सैनी।
Lucknow Super Giants (LSG) Predicted XI:
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, दिगवेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान,प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब:आवेश खान,मयंक यादव,अर्जुन तेंदुलकर,सहबाज़ अहमद।
KKR vs LSG 2026:दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी
1. ऋषभ पंत (LSG): लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान अब ऋषभ पंत के हाथों में है। बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ उनका आक्रामक रवैया KKR के मिस्ट्री स्पिनरों (नरेन और चक्रवर्ती) के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
2. सुनील नरेन (KKR): ईडन गार्डन्स नरेन का पसंदीदा मैदान है। पावरप्ले में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और किफायती गेंदबाजी मैच का रुख कभी भी पलट सकती है।
3. निकोलस पूरन (LSG): पूरन के पास मध्यक्रम में आकर स्पिन और पेस दोनों को मैदान के बाहर भेजने की गजब की ताकत है। ईडन की पिच पर उनके लंबे छक्के LSG के लिए मैच-विनिंग साबित हो सकते हैं।
4. अजिंक्य रहाणे (KKR): कप्तान रहाणे का काम केकेआर के टॉप आर्डर को स्थिरता देना होगा। पावरप्ले में उनके पास गैप ढूंढने और तेजी से रन बनाने की काबिलियत है, जो टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकती है।
लखनऊ और कोलकाता के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाला मैच बड़ा ही दिलचस्प होगा,एक तरफ जहाँ कोलकाता को IPL 2026 में अपनी पहली जीत का इंतज़ार है वहीं लखनऊ पिछले मैच में जीत के साथ उत्साह से भरी हुयी है।
