कौन है विग्नेश पुथुर: जिसने  IPL 2025 में मचाया तहलका, केरल का उभरता हुआ सितारा 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) हमेशा से नये प्रतिभावान खिलड़ियों को मंच प्रदान करने का काम करता है, जिससे ये खिलाडी अपनी प्रतिभा को दिखा कर अपना नाम बना सकें| हर साल ऐसे बहुत नये खिलाडी आते है जो आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखा कर अपने लिये पहचान बनाते हैं| इसी क्रम में IPL 2025 में  एक खिलाडी ने अपनी प्रतिभा दिखाई है वो है विग्नेश पुथुर आइये जानते है उनके बारे में –

विग्नेश पुथुर कौन है?

विग्नेश पुथुर केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना से आने वाले 24 साल के बाएं हाथ के लेग स्पिनर (चाइनामैन) हैं। उनका जन्म 2 मार्च, 2001 को हुआ था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी केरल के लिए सीनियर स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला था, और सीधा  23 मार्च, 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में  अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 3 विकेट लेकर सबको हैरान करते हुए शानदार प्रदर्शन किया|

विग्नेश पुथुर का जीवन: एक नजर में

विवरणजानकारी
पूरा नामविग्नेश पुथुर
जन्म तिथि2 मार्च, 2001
जन्म स्थानपेरिंथलमन्ना, मलप्पुरम, केरल
पिता का नामसुनील कुमार पी (ऑटोरिक्शा चालक)
माता का नामबिंदु पीके (गृहिणी)
शिक्षाएमए (साहित्य), पीटीएम गवर्नमेंट कॉलेज
क्रिकेट शुरू करने की उम्र11 साल
आईपीएल डेब्यू 23 मार्च, 2025

तेज गेंदबाज़ से बने स्पिनर

विग्नेश पुथुर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में की थी और शुरुआती दौर में तेज गेंदबाज़ी ही करते थे| फिर एक दिन एक स्थानीय क्रिकेटर  ने उन्हें मध्यम गति की गेंदबाजी से बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़  में बदलने की सलाह दी। यह सलाह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम का कमल  

मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम को दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है उन्होंने  कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोज के निकला है जैसे जसप्रीत बुमराह,हार्दिक पांड्या| इसी क्रम में मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम ने विग्नेश  में प्रतिभाएं देखी  और उन्हें टीम में शामिल किया| विग्नेश को IPL 2025 के लिए तैयार करने के लिये उन्हें SA20 टूर्नामेंट में MI केप टाउन के लिए नेट बॉलर के रूप में दक्षिण अफ्रीका भेजा गया, जहां उन्होंने राशिद खान जैसे खिलाड़ियों के साथ अनुभव हासिल किया।

विग्नेश पुथुर का IPL 2025 में डेब्यू 

विग्नेश पुथुर ने 23 मार्च, 2025 को CSK के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में डेब्यू करते हुए उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली और शानदार प्रदर्शन करते हुए  3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया।

उनके इस प्रदर्शन की मैच की समाप्ति के बाद ड्रेसिंग रूम में मुंबई इंडियन की मालिक नीता अंबानी ने काफी सरहाना की 

  1. विग्नेश पुथुर कौन है?

    विग्नेश पुथुर केरल के एक युवा क्रिकेटर हैं जो आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के लेग स्पिनर(चाइनामैन ) हैं।

  2. विग्नेश पुथुर का आईपीएल डेब्यू कब हुआ?

    विग्नेश का आईपीएल डेब्यू 23 मार्च, 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुआ, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए।

  3. विग्नेश पुथुर की उम्र कितनी है?

    विग्नेश की उम्र 24 साल है , उनका जन्म 2 मार्च, 2001 को हुआ था।

  4. विग्नेश पुथुर को मुंबई इंडियंस ने कितने में खरीदा?

    विग्नेश को आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने
    30 लाख रुपये में खरीदा गया।

Leave a Comment