Sameer Rizvi Biography in Hindi: 2024 के ‘करोड़पति’ से IPL 2026 के ‘सुपरस्टार’ तक का सफर

समीर रिजवी (Sameer Rizvi) भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं, जिन्हें उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और बड़े छक्के लगाने की क्षमता के कारण “दाएं हाथ का सुरेश रैना” भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले इस युवा बल्लेबाज ने बहुत कम समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल (IPL) में अपनी एक खास पहचान बना ली है।

समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को लगातार दो मैचों में शानदार जीत दिलाई और मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया|

समीर रिजवी का जीवन परिचय (Sameer Rizvi Biography)

विवरणजानकारी
पूरा नामसमीर रिजवी
जन्म तिथि6 दिसंबर 2003
जन्म स्थानमेरठ, उत्तर प्रदेश
बल्लेबाजी शैलीदाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैलीदाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक
मुख्य भूमिकामध्यक्रम बल्लेबाज / फिनिशर
प्रमुख टीमेंउत्तर प्रदेश, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), कानपुर सुपरस्टार्स

समीर रिजवी का प्रारंभिक जीवन और संघर्ष

समीर रिज़वी का जन्म 6 दिसंबर 2003 को स्पोर्ट्स सिटी के नाम से मशहूर मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। Sameer Rizvi family की बात करें तो उनका ताल्लुक एक साधारण परिवार से है, लेकिन उनके सपनों की उड़ान हमेशा से ऊंची रही। समीर रिजवी ने महज 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके मामा, तंकीब अख्तर, उनके पहले कोच थे जिन्होंने समीर की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें गांधीबाग एकेडमी में ट्रेनिंग दी।

समीर के जीवन में एक कठिन समय तब आया जब 2020 में उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया। उस समय केवल 16 साल की उम्र में समीर ने न केवल क्रिकेट पर ध्यान दिया, बल्कि परिवार की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर ली। उनके इसी जज्बे ने उन्हें मैदान पर भी एक निडर खिलाड़ी बनाया।

घरेलू क्रिकेट में तहलका: उत्तर प्रदेश का नया ‘सिक्सर किंग’

समीर रिजवी ने 2020 में उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी के जरिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया। समीर रिजवी का रेड बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा पर उनकी असली पहचान सफेद गेंद के क्रिकेट (White-ball cricket) यानी टी20 और वनडे फॉर्मेट से बनी।

समीर का UP T20 League का जलवा

समीर के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट UP T20 लीग 2023 रहा। कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 9 पारियों में 455 रन बनाए, जिसमें दो शानदार शतक शामिल थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक (मात्र 47 गेंदों में) जड़ा था। इस लीग के प्रदर्शन ने समीर रिजवी की प्रतिभा को सके सामने ला दिया,और लोगों को पता चला की वो कितने प्रतिभावान खिलाडी है।यहीं से उन्हें यूपी का “सिक्स-हिटिंग मशीन” (Six-hitting machine) कहा जाने लगा और वह कई IPL फ्रेंचाइजी की नजरों में आ गए। 

अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन 

 जब अच्छा प्रदर्शन करने के बाबजूद समीर रिजवी को उत्तर प्रदेश की टीम में विजय हजारे ट्रॉफी के लिये जगह नहीं मिली तो उन्होंने अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा सबके सामने साबित की। उन्होंने मात्र 8 दिनों के भीतर 2 दोहरे शतक और 2 शतक जड़कर सनसनी मचा दी। उत्तर प्रदेश के कप्तान के रूप में समीर ने 6 पारियों में 64 छक्कों और 52 चौकों की मदद से 728 रन बनाए, जिसमें नाबाद 201 और नाबाद 202 रन की ऐतिहासिक पारियां शामिल थीं।

IPL करियर: चेन्नई सुपर किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स तक का रोमांचक सफर (IPL Journey)

समीर रिजवी की IPL कहानी बड़ी ही रोचक रही है,यह  किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर दिल्ली कैपिटल्स तक उनका सफर बड़ा ही उतार चढाब भरा रहा है।

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के साथ भारी कीमत में IPL में एंट्री 

समीर के घरेलू टूर्नामेंट्स के इस विध्वंसक प्रदर्शन को देखते हुए IPL 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। वह उस नीलामी के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।

उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाज को छक्का जड़कर पूरी दुनिया को अपनी पावर-हिटिंग का परिचय दिया। हालांकि, पूरे सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्होंने 8 मैचों में 51 रन बनाए,जिसके बाद CSK ने उन्हें अगले सीजन के लिए रिलीज कर दिया।

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ नई शुरुआत

8.4 करोड़ की भारी कीमत से गिरकर IPL 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें महज 95 लाख रुपये में खरीदा। IPL 2025 में समीर रिजवी को ज्यादा मोके नहीं मिले पर जितने भी मोके मिले उसमें समीर ने अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने मिले सीमित मौकों में 153.16 के स्ट्राइक रेट से 4 पारियों में 121 रन बनाए। इसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में 58 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी शामिल थी, जिसने DC को उनका लोहा मानने पर मजबूर कर दिया और टीम ने उन्हें 2026 सीजन के लिए रिटेन कर लिया।

IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस और धमाकेदार फॉर्म

आईपीएल 2026 में समीर रिजवी एक अलग ही फॉर्म में नज़र आ रहे हैं वे मौजूदा सीजन में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। IPL 2026 की शुरुआत में ही समीर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार दो मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (Player of the Match) का अवार्ड जीतकर सनसनी मचा दी है।

उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ नाबाद 70 रन* बनाए और उसके ठीक बाद मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मात्र 51 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इन्हीं परियों की वजह से वे अभी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।

समीर रिजवी की बल्लेबाजी की विशेषताएं: क्यों हैं वो खास?

समीर रिजवी को आधुनिक युग का एक आदर्श टी20 बल्लेबाज माना जाता है। उनकी कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • स्पिन के खिलाफ आक्रामकता: समीर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहद सहज हैं। उनके मामा के अनुसार, उन्होंने बचपन से ही स्पिन खेलने पर काफी मेहनत की है।
  • फिनिशर की भूमिका: वे मैच की स्थिति के अनुसार गियर बदलने में माहिर हैं। चाहे मैच को गहराई तक ले जाना हो या पहली गेंद से प्रहार करना, समीर दोनों में सक्षम हैं।
  • मानसिक मजबूती: 8.40 करोड़ की कीमत से गिरकर 95 लाख पर आने के बाद भी उन्होंने अपने खेल पर असर नहीं पड़ने दिया। उनका मानना है कि “कीमत चाहे 8 करोड़ हो या 20 लाख, मेरा काम सिर्फ क्रिकेट खेलना है।”

22 साल की Sameer Rizvi age में जिस तरह का मैच्योर खेल वह IPL 2026 में दिखा रहे हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य हो सकते हैं। अगर उनका यही फॉर्म बरकरार रहा, तो जल्द ही वह नीली जर्सी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।

समीर रिज़वी IPL 2026 में किस टीम से खेल रहे हैं?

IPL 2026 में समीर रिज़वी ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Delhi Capitals – DC) की तरफ से खेल रहे हैं।

समीर रिज़वी की उम्र कितनी है?

समीर रिज़वी का जन्म 6 दिसंबर 2003 को हुआ था, इस हिसाब से 2026 में उनकी उम्र 22 वर्ष है।

समीर रिजवी को और किस नाम से जाना जाता है?

समीर रिजवी को ‘राइट-हैंडेड सुरेश रैना’ भी कहा जाता है,स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर खेलने और लंबे-लंबे छक्के मारने की उनकी शैली बिल्कुल सुरेश रैना जैसी है, इसलिए उन्हें यह निकनेम मिला है।

Leave a Comment