कौन है प्रियांश आर्या? जिन्होंने 39 गेंदों में ठोका शतक,मार चुके हैं 6 गेंदों में 6 छक्के 

एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) ने भारत को एक युवा प्रतिभावान खिलाडी दिया है, जिसका नाम है प्रियांश आर्या| प्रियांश आर्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फिर  चाहे वह दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में एक ओवर में छह छक्के हों या IPL में 39 गेंदों में शतक, प्रियांश ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रियांश आर्य कौन हैं, उनकी जीवनी क्या है, और उनके क्रिकेट करियर की प्रमुख उपलब्धियां क्या हैं।

प्रियांश आर्या कौन हैं?

प्रियांश आर्य एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं,उनका जन्म दिल्ली में हुआ है| प्रियांश एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मुख्य रूप से ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं। उनकी तेज़-तर्रार बल्लेबाजी ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में एक अलग पहचान दिलाई है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और पंजाब की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई| 

प्रियांश आर्या का जीवन:एक नज़र में 

विवरणजानकारी
पूरा नामप्रियांश आर्य
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
पिता का नामपवन कुमार
माता का नामराजबाला
परिवारमाता-पिता (शिक्षक),
बल्लेबाजी शैलीबाएं हाथ की बल्लेबाजी
टीमपंजाब किंग्स (IPL), साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (DPL)
IPL डेब्यू2025 (पंजाब किंग्स)
नीलामी मूल्य (IPL 2025)3.8 करोड़ रुपये

प्रियांश आर्या का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन 

प्रियांश ने घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और अपने लिए एक अलग पहचान बनायीं है,उन्होंने 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 7 पारियों में 166.91 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनए| प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया| 

प्रियांश आर्या का तहलका एक ओवर में 6 छक्के लगाए 

प्रियांश आर्य ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 के पहले सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक मैच में उन्होंने स्पिनर मनन भारद्वाज के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़े। इस पारी में उन्होंने 50 गेंदों में 120 रन बनाए, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 20 ओवर में 308/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। पूरे टूर्नामेंट में प्रियांश ने 10 पारियों में 608 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 198.69 और औसत 67.56 रहा।

IPL 2025 में पंजाब किंग्स से डेब्यू

प्रियांश आर्या को IPL 2025 के लिये हुए ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 3.8 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें ओपनिंग करने का मौका दिया| IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए प्रियांश ने अपने डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 गेंदों में 47 रन बनाए। लेकिन असली धमाका तब हुआ, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ चंडीगढ़ में 39 गेंदों में शतक जड़ दिया। 42 गेंदों में 103 रन की इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे। यह IPL इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक था और अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे तेज।

Leave a Comment