इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) हमेशा से नये प्रतिभावान खिलड़ियों को मंच प्रदान करने का काम करता है, जिससे ये खिलाडी अपनी प्रतिभा को दिखा कर अपना नाम बना सकें| आईपीएल एक ऐसा मंच बन गया है ,जो युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाकर अपनी एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है | इस बार का आईपीएल भी इस मामले में कुछ अलग नहीं है,बहुत से युवा खिलाडी इसमें आपने नाम बना रहे है उसमे से एक नाम है विपराज निगम आइये जानते है इस युवा प्रतिभावान खिलाडी के बारे में-
विपराज निगम कौन है
विपराज निगम उत्तर प्रदेश के लिये घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 20 साल के एक युवा ऑलराउंडर हैं, विपराज दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से लेग-ब्रेक गेंदबाजी करते है| विपराज ने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार डेब्यू किया, उन्होंने अपने पहले मैच में 15 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेल कर दिल्ली कैपिटल्स की जीत में प्रमुख भूमिका निभायी है |
विपराज निगम का जीवन: एक नजर में
विवरण | जानकारी |
पूरा नाम | विप्रज निगम |
जन्म तिथि | 28 जुलाई 2004 |
जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
उम्र | 20 साल (मार्च 2025 तक) |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
खेल शैली | दाएं हाथ बल्लेबाज, लेग-ब्रेक गेंदबाज |
टीम | उत्तर प्रदेश, दिल्ली कैपिटल्स (IPL) |
IPL डेब्यू | 24 मार्च 2025 |
विपराज निगम का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
दिल्ली में जन्मे विपराज घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश के लिये खेलते हैं,उत्तर प्रदेश के लिये खेलते हुये उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है | विपराज निगम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के सेमीफइनल में सिर्फ आठ गेंदों पर 27 रन बनाकर यूपी को आंध्र प्रदेश के खिलाफ जीत दिलाई थी। इसी मैच के बाद विपराज की प्रतिभा लोगों की नजर में आयी|
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ डेब्यू
विपराज निगम की प्रतिभा को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें IPL 2025 के लिए 50 लाख रुपये में खरीदा था। 24 मार्च 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 15 गेंदों पर 39 रन बनाकर सबको चौंका दिया और साथ ही उन्होंने एक विकेट भी अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो रही हैं।
विपराज निगम कौन है?
विपराज निगम एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो उत्तर प्रदेश और दिल्ली कैपिटल्स (IPL) के लिए खेलते हैं। वह एक लेग-स्पिन ऑलराउंडर हैं।
विपराज निगम का जन्म कब और कहां हुआ था?
उनका जन्म 28 जुलाई 2004 को दिल्ली, भारत में हुआ था।
विपराज निगम ने IPL में कब डेब्यू किया?
उन्होंने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 24 मार्च 2025 को डेब्यू किया।