भारत शतरंज की दुनिया में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत में शतरंज बहुत तेजी से आगे आया है | और इतिहास में ये पहली बार है कि भारत के 5 शतरंज ग्रैंडमास्टर्स FIDE रैंकिंग के टॉप 20 में शामिल हैं। यह न केवल भारतीय खेल जगत के लिए गर्व की बात है बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अब शतरंज में एक बड़ी शक्ति बनता जा रहा है।
FIDE रैंकिंग क्या है?
FIDE (Fédération Internationale des Échecs) यानी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ, दुनिया भर में शतरंज की सर्वोच्च संस्था है। यह वैश्विक स्तर पर शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है और खिलाड़ियों की रैंकिंग निर्धारित करता है। यह रेटिंग के लिये “एलो रेटिंग सिस्टम” (Elo Rating System) का उपयोग करता है।
यह एक गणितीय प्रणाली है जो इस बात का आकलन करती है कि कोई खिलाड़ी कितनी बार और किस स्तर के खिलाड़ियों को हराकर अंक अर्जित कर रहा है। जब कोई खिलाड़ी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराता है, तो उसकी रेटिंग तेजी से बढ़ती है। वहीं, कमजोर खिलाड़ियों से हारने पर रेटिंग में गिरावट आती है।
भारत का शतरंज की दुनिया में बढ़ता दबदबा
पिछले कुछ वर्षों में भारत शतरंज की दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ा है और उसने शतरंज की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है| पिछले कुछ वर्षों में भारत ने शतरंज के बहुत से बड़े किताब अपने नाम किए हैं जिसमे भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों का चैस ओलिंपियाड 2024 का ख़िताब जीतना और डी गुकेश का विश्व चैंपियन बनना शामिल है|
टॉप 20 में शामिल 5 भारतीय ग्रैंडमास्टर्स
मार्च 2025 में भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया और यह पहली बार हुआ है कि भारत के पांच शतरंज खिलाड़ी FIDE रेटिंग में टॉप 20 में शामिल है,ये पाँच खिलाडी इस प्रकार हैं-
डी गुकेश

डी गुकेश (डोममाराजू गुकेश) का जन्म 29 मई 2006, चेन्नई, भारत में हुआ था| गुकेश 12 वर्ष की उम्र में 2019 में ग्रैंडमास्टर बने थे| गुकेश 2023 में FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर बने व गुकेश शतरंज के इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने हैं| डी गुकेश वर्तमान में भारत के नंबर 1 व दुनिया के नंबर 3 खिलाडी हैं |
अर्जुन एरिगैसी

अर्जुन एरिगैसी ने दिसंबर 2024 में 2801 रेटिंग अंकों के साथ इतिहास रच दिया, 2800 रेटिंग पार करने वाले वे भारत के दूसरे और विश्व के 16वें खिलाड़ी बने। वर्तमान में वे भारत में नंबर 2 स्थान पर और विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।
आर प्रगनाननंदा

आर प्रगनाननंदा(रमेशबाबू प्रगनाननंदा) शतरंज के उभरते हुये खिलाडी हैं प्रगनाननंदा 12 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गये थे|प्रगनाननंदा ने 2023 शतरंज विश्व कप में दूसरा स्थान हासिल किया है और टाटा स्टील मास्टर्स 2025 जीतकर 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। वर्तमान में प्रगनाननंदा भारत में नंबर 3 स्थान पर और विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं।
अरविंद चिंदबरम

अरविंद चिंदबरम ने अभी हाल ही में प्राग मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया है और पिछले एक दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है|अरविन्द 2015 में ग्रांडमास्टर बने उसके बाद उनके कुछ सालों तक उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाये पर अब उन्होंने शानदार वापसी की है| वर्तमान में अरविंद भारत में नंबर 4 स्थान पर और विश्व रैंकिंग में ग्यारवें स्थान पर हैं।
विश्वनाथन आनंद

विश्वनाथन आनंद शतरंज की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से है| वे भारत के सबसे महान खिलाडी हैं,वे भारत के पहले शतरंज के ग्रांडमास्टर 1988 में बने थे| आनंद पाँच बार के विश्व चैंपियन रह चुके उन्होंने और मैगनस कार्लसन ने ये ख़िताब सबसे ज्यादा 5 बार जीता है| विश्वनाथन आनंद 21 महीने तक विश्व में नंबर 1 पर रहे हैं|वर्तमान में आनंद भारत में नंबर 5 स्थान पर और विश्व रैंकिंग में पन्द्रवे स्थान पर हैं।
FIDE रैंकिंग कैसे निर्धारित की जाती है?
FIDE रैंकिंग “एलो रेटिंग सिस्टम” पर आधारित होती है, जिसमें खिलाड़ी की जीत-हार और उसके प्रतिद्वंद्वियों की रेटिंग को ध्यान में रखा जाता है।
भारत के पहले ग्रैंडमास्टर कौन थे?
भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे, वे 1988 में ग्रैंडमास्टर बने थे।
डी गुकेश विश्व चैंपियन कब बने?
डी गुकेश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2025 में विश्व चैम्पियन का ख़िताब अपने नाम करना है ,वे विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दुसरे ऐसे खिलाडी है जो विश्व चैम्पियन बना हो।
शतरंज की दुनिया में सबसे युवा विश्व चैम्पियन कौन बना है?
डी गुकेश ने 2025 में विश्व चैम्पियन बनते ही इतिहास रचते हुए दुनिया के सबसे युवा विश्व चैम्पियन बने।