जापान की राजधानी टोक्यो में 13 से 21 सितंबर 2025 तक होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने 19 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व मौजूदा विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा करेंगे। इस साल भारत की टीम में 14 पुरुष और 5 महिला एथलीट शामिल हैं, जो विभिन्न इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जेवलिन थ्रो में रचा इतिहास,चार खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई
इस बार वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिये भारत की तरफ से पहली बार चार पुरुष खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है| नीरज चोपड़ा के साथ, सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी अपने जौहर दिखाएंगे। यह भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और भाला फेंक में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिये क्वालीफाई करने वाले भारतीय पुरुष एथलीट
युवा धावक अनिमेष कुजूर ने इतिहास रचते हुए 200 मीटर स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष स्प्रिंटर बन गए हैं। यह भारतीय ट्रैक एंड फील्ड के लिए एक नया अध्याय है, जो देश में एथलेटिक्स के भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगाता है।भारत की पुरुष टीम में 14 एथलीट हैं, जो स्प्रिंट से लेकर थ्रो और वॉक इवेंट्स में भाग लेंगे। यहां पूरी लिस्ट है:
- अनिमेश कुजूर: 200m (रैंकिंग कोटा के माध्यम से क्वालीफाई)
- गुलवीर सिंह: 5000m और 10000m (एंट्री स्टैंडर्ड और इनविटेशन)
- तेजस शिर्से: 110m हर्डल्स (इनविटेशन)
- सर्वेश अनिल कुशारे: हाई जंप (रैंकिंग कोटा)
- मुरली श्रीशंकर: लॉन्ग जंप (रैंकिंग कोटा, घुटने की सर्जरी के बाद वापसी)
- प्रवीण चिथरावेल: ट्रिपल जंप (एंट्री स्टैंडर्ड)
- अब्दुल्ला अबूबकर: ट्रिपल जंप (रैंकिंग कोटा)
- नीराज चोपड़ा: जैवलिन थ्रो (वाइल्ड कार्ड, डिफेंडिंग चैंपियन)
- सचिन यादव: जैवलिन थ्रो (रैंकिंग कोटा)
- यशवीर सिंह: जैवलिन थ्रो (रैंकिंग कोटा)
- रोहित यादव: जैवलिन थ्रो (इनविटेशन)
- सर्विन सेबेस्टियन: 20km रेस वॉक (रैंकिंग कोटा)
- राम बाबू: 35km रेस वॉक (रैंकिंग कोटा)
- संदीप कुमार: 35km रेस वॉक (इनविटेशन)
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिये क्वालीफाई करने वाले भारतीय महिला एथलीट
पुरुष खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिये क्वालीफाई किया है| महिला टीम में 5 एथलीट हैं, जो मिडल डिस्टेंस, स्टीपलचेज और थ्रो में प्रतिस्पर्धा करेंगी। यहां लिस्ट है:
- पूजा: 800m और 1500m (रैंकिंग कोटा और इनविटेशन)
- परुल चौधरी: 3000m स्टीपलचेज (एंट्री स्टैंडर्ड)
- अंकिता ध्यानी: 3000m स्टीपलचेज (रैंकिंग कोटा)
- अन्नू रानी: जैवलिन थ्रो (रैंकिंग कोटा)
- प्रियंका गोस्वामी: 35km रेस वॉक (रैंकिंग कोटा)
कुछ एथलीट जैसे अविनाश साबले, अक्षदीप सिंह और नंदिनी अगसारा ने क्वालीफाई किया था, लेकिन चोट के कारण वे टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। भारतीय टीम अब टोक्यो में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी ताकि वे स्थानीय परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठा सकें।
उल्लेखनीय एथलीट और भारत की उम्मीदें
नीराज चोपड़ा निस्संदेह टीम के स्टार हैं, जो 2023 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं। गुलवीर सिंह और पूजा जैसे एथलीट दो इवेंट्स में भाग लेंगे, जो भारत की बहुमुखी प्रतिभा दिखाते हैं। मुरली श्रीशंकर की घुटने की सर्जरी के बाद वापसी प्रेरणादायक है। कुल मिलाकर, भारत इस चैंपियनशिप में कई पदक जीत सकता है, खासकर जैवलिन थ्रो में जहां चार एथलीट क्वालीफाई हुए हैं।