ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 अर्जेंटीना में भारत का शानदार प्रदर्शन,8 पदक जीत कर किया कमाल 

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 2025, जो अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 1 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, भारतीय निशानेबाजों के लिए शानदार साबित हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 8 पदक (4 स्वर्ण, 2 रजत, और 2 कांस्य) हासिल किए और पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।यहाँ हम भारत के इस प्रतियोगिता में प्रमुख प्रदर्शन,और उनकी उपलब्धियों के बारे में पड़ेंगे।

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 अर्जेंटीना

ISSF (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन) वर्ल्ड कप 2025 का पहला चरण अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में आयोजित किया गया, जिसमें 45 देशों के 410 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। भारत ने 43 सदस्यीय दल के साथ इस टूर्नामेंट में भाग लिया, जो सबसे बड़ा दल था। भारत ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किये।

भारत के प्रमुख प्रदर्शन ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 अर्जेंटीना में 

भारत ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत, और दो कांस्य पदक जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किये,भारत की ओर से बहुत से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया| आइये जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में –

1. सिफ्ट कौर समरा: 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण

सिफ्ट कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को        पहला स्वर्ण पदक दिलाया। पेरिस ओलम्पिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये जीत सिफ्ट कौर समरा के मनोबल को बढ़ाने में मददगार साबित होगी| इसी स्पर्धा में शिफ्त कौर समरा ने 469.6 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है|

2. रुद्राक्ष पाटिल: 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण

रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उनकी सटीक निशानेबाजी ने भारत को एक और शीर्ष स्थान दिलाया। रुद्राक्ष पाटिल इसी स्पर्धा में 2022 में विश्व चैंपियन बने थे| 

3. सुरुचि सिंह: 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण

18 वर्षीय सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया। उन्होंने फाइनल में 244.6 अंक हासिल किए और मजबूत चीनी निशानेबाजों को पछाड़ा।

4. विजयवीर सिद्धू: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में स्वर्ण

विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह भारत का इस स्पर्धा में पहला ISSF वर्ल्ड कप स्वर्ण था। उन्होंने फाइनल में 29 अंक हासिल किए।

5. एशा सिंह: 25 मीटर पिस्टल में रजत

एशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 35 अंक हासिल किए| यह ईशा सिंह का ISSF विश्व कप में पहला पदक था। हालाँकि, 20 वर्षीय ईशा ने हांग्जो में होने वाले 2023 एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर और 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था।

6. रुद्राक्ष पाटिल और आर्या बोर्से: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में रजत

रुद्राक्ष पाटिल और आर्या बोर्से की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। वे फाइनल में चीन से 17-9 से हार गए, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

7. चैन सिंह: 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य

भारत के अनुभवी निशानेबाज़ चैन सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 443.7 अंक हासिल किए। चैन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है| 

8. सुरुचि सिंह और सौरभ चौधरी: 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य

सुरुचि सिंह और सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने भारतीय जोड़ी मनु भाकर और रविंदर सिंह को 16-8 से हराया।

मनु भाकर के प्रदर्शन ने किया निराश 

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर इस बार के ISSF वर्ल्ड कप में पदक नहीं जीत सकीं। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में छठा स्थान हासिल किया और 10 मीटर एयर पिस्टल में फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। हालांकि, वे 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रविंदर सिंह के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

भारत की स्थिति पदक तालिका में

भारत ने कुल 8 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। चीन 11 पदकों (5 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) के साथ शीर्ष पर रहा। भारत का यह प्रदर्शन भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत देता है, विशेष रूप से आगामी ओलंपिक की तैयारियों के लिए।

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 अर्जेंटीना में भारत ने कितने पदक जीते?

भारत ने कुल 8 पदक जीते: 4 स्वर्ण, 2 रजत, और 2 कांस्य।

ISSF वर्ल्ड कप 2025 में भारत का स्थान क्या रहा?

भारत ने पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन पहले स्थान पर रहा।

अगला ISSF वर्ल्ड कप कहां होगा?

अगला ISSF वर्ल्ड कप पेरू के लीमा में 13 से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगा।

मनु भाकर ने कौन सा पदक जीता?

मनु भाकर इस बार कोई पदक नहीं जीता है|

Leave a Comment