भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 अप्रैल 2025 को पुरुष सीनियर टीम के लिए 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025) के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। यह कॉन्ट्रैक्ट भारतीय क्रिकेटरों को वित्तीय स्थिरता और उनके प्रदर्शन को पुरस्कृत करने का एक प्रमुख जरिया है। इस लेख में, हम बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025 की पूरी जानकारी, खिलाड़ियों की सूची, ग्रेड, सैलरी और प्रमुख बदलावों पर चर्चा करेंगे।
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट क्या है?
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट एक वार्षिक रिटेनरशिप प्रणाली है, जो भारतीय क्रिकेटरों को उनके प्रदर्शन, अनुभव और टीम में योगदान के आधार पर चार ग्रेड में वर्गीकृत करती है: ए+, ए, बी, और सी। इन सभी ग्रेडों में खिलाड़ियों को अलग अलग धनराशी दी जाती है| यह कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ उनके प्रदर्शन को पुरस्कृत करने का एक जरिया है|
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025: ग्रेड और सैलरी
बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट को चार ग्रेड में विभाजित किया है, प्रत्येक ग्रेड की वार्षिक सैलरी इस प्रकार है:
- ग्रेड ए+: ₹7 करोड़ प्रति वर्ष
- ग्रेड ए: ₹5 करोड़ प्रति वर्ष
- ग्रेड बी: ₹3 करोड़ प्रति वर्ष
- ग्रेड सी: ₹1 करोड़ प्रति वर्ष
इसके अलावा खिलाड़ियों को मैच फीस अलग से दी जाती है,जो इस प्रकार है-
- टेस्ट मैच: ₹15 लाख
- वनडे: ₹6 लाख
- टी20आई: ₹3 लाख
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए पात्रता
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट के लिए निम्नलिखित में से कम से कम एक मानदंड पूरा करना होगा:
- कम से कम 3 टेस्ट मैच
- कम से कम 8 वनडे
- कम से कम 10 टी20आई
जो खिलाडी इन में से कोई भी एक मानदंड पूरा कर लेते है,उन्हें अपने आप ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिल जाती है| ऐसा नहीं है कि जब खिलाडी इन मानदंडों को पूरा करेंगे तभी उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जाएगा,बल्कि बीसीसीआई चाहे तो किसी भी खिलाड़ी को इसमें शामिल कर सकती है|
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025: खिलाड़ियों की सूची
2024-25 सीजन के लिए कुल 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। नीचे ग्रेड के अनुसार खिलाड़ियों की सूची दी गई है:
ग्रेड ए+ (₹7 करोड़)
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- जसप्रीत बुमराह
- रवींद्र जडेजा
ग्रेड ए+ में कुल 4 खिलाड़ियों को रखा गया है| रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20आई से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनकी हालिया उपलब्धियां (2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत) के कारण उन्हें ग्रेड ए+ में बरकरार रखा गया है।
ग्रेड ए (₹5 करोड़)
- मोहम्मद शमी
- मोहम्मद सिराज
- केएल राहुल
- शुभमन गिल
- हार्दिक पांड्या
- ऋषभ पंत (ग्रेड बी से प्रोमोटेड)
ग्रेड ए में कुल 6 खिलाड़ियों को रखा गया है, इसमें ऋषभ पंत को ग्रेड बी से प्रमोट किया गया है|
ग्रेड बी (₹3 करोड़)
- सूर्यकुमार यादव
- कुलदीप यादव
- अक्षर पटेल
- यशस्वी जायसवाल
- श्रेयस अय्यर (पिछले साल कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं, अब वापसी)
ग्रेड बी में कुल 5 खिलाड़ियों को रखा गया है, इसमें श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है,जिन्हें पिछले साल कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था|
ग्रेड सी (₹1 करोड़)
- रिंकू सिंह
- तिलक वर्मा
- रुतुराज गायकवाड़
- शिवम दुबे
- रवि बिश्नोई
- वॉशिंगटन सुंदर
- मुकेश कुमार
- संजू सैमसन
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- रजत पाटीदार
- ध्रुव जुरेल
- सरफराज खान
- नीतीश कुमार रेड्डी
- ईशान किशन (पिछले साल कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं, अब वापसी)
- अभिषेक शर्मा
- आकाश दीप
- वरुण चक्रवर्ती
- हर्षित राणा
ग्रेड सी में कुल 19 खिलाड़ियों को रखा गया है, इसमें ईशान किशन को भी शामिल किया गया है,जिन्हें पिछले साल कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था|
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025:प्रमुख बदलाव और अपडेट्स
इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बहुत से बदलाव किये गए है,इसमें कई नये खिलाडी जोड़े गये है,कुछ को प्रमोशन मिला है व कुछ को हटा दिया गया है| इसमें हुए सभी बदलाव कुछ इस प्रकार है-
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी
पिछले साल ईशान और श्रेयस को नियमों के उल्लंघन और घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेने के कारन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। हालांकि पिछले एक साल में श्रेयस का प्रदर्शन अच्छा रहा श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल खिताब दिलाया, रणजी ट्रॉफी, इरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती, और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए (243 रन)। उन्हें ग्रेड बी कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
ईशान को भी इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया गया है,ईशान को ग्रेड सी में रखा गया है|
ऋषभ पंत का प्रमोशन
ऋषभ पंत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ग्रेड बी से ग्रेड ए में प्रोमोट किया गया है। उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी, टी20 वर्ल्डकप का हिस्सा बनके उसमे प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड ए प्रमोट कर दिया गया है|
नए खिलाड़ियों की एंट्री
अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, और आकाश दीप जैसे युवा खिलाड़ियों को पहली बार ग्रेड सी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये खिलाड़ी हाल के महीनों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में सफल रहे।
रविचंद्रन अश्विन बाहर
रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, और वह भारत की किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं,जिसके कारन उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से हटा दिया गया।
निष्कर्ष
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन को दर्शाता है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी, ऋषभ पंत का प्रमोशन और नए खिलाड़ियों की एंट्री ने इस सूची को और रोमांचक बना दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का ग्रेड ए+ में बने रहना भारतीय क्रिकेट की मजबूती को दर्शाता है।