कौन हैं प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, रातों-रात बना सुपरस्टार!

IPL 2026 के सीजन ने दुनिया को एक नया उभरता हुआ सितारा दिया है—प्रफुल हिंगे।सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से खेलते हुए विदर्भ के इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो पिछले 19 सालों के आईपीएल इतिहास में कोई भी दिग्गज नहीं कर सका।

आइए जानते हैं रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने इस गेंदबाज की कहानी और वो संघर्ष जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

कौन हैं प्रफुल हिंगे? (Who is Praful Hinge?)

नागपुर (महाराष्ट्र) के एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रफुल हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की टीम के लिए खेलते हैं। उनके पिता महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड (MSEB) में काम करते थे और शुरुआत में चाहते थे कि प्रफुल पढ़ाई पर ध्यान दें। वह मुख्य रूप से एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो अपनी हार्ड लेंथ, स्विंग और विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में इस टैलेंटेड गेंदबाज को महज 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। विदर्भ को 2025-26 के रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बनाने में हिंगे की अहम भूमिका रही थी।

प्रफुल हिंगे का शुरुआती जीवन और संघर्ष

नागपुर के साधारण मैदानों से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग (IPL) तक पहुंचने का प्रफुल्ल का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है:

  • साधारण बैकग्राउंड: प्रफुल्ल एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राज्य बिजली बोर्ड (State Electricity Board) में काम करते हैं।
  • देर से शुरुआत: आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रफुल्ल ने 13 साल की उम्र तक लेदर बॉल (क्रिकेट बॉल) देखी तक नहीं थी। शुरुआत में वह एक बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता की इच्छा थी कि वह गेंदबाज बनें।
  • करियर खत्म करने वाली चोट: लगभग ढाई साल पहले प्रफुल को बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर (Stress Fracture) हुआ था। तब लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन इस मुश्किल वक्त में ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ (MRF पेस फाउंडेशन) और पूर्व भारतीय पेसर वरुण आरोन ने उनकी मदद की। संयोग की बात देखिए, वरुण आरोन इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच हैं और उन्हीं की देखरेख में प्रफुल ने यह ऐतिहासिक डेब्यू किया।
  • टर्निंग पॉइंट: 16 साल की उम्र में उन्हें विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) की एकेडमी में ट्रेनिंग करने का मौका मिला, जिसने उनके करियर की दिशा तय कर दी। 19 साल की उम्र में उन्होंने अंडर-19 ट्रायल्स में 36 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया।

प्रफुल हिंगे का घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड(Praful Hinge Domestic Career)

प्रफुल ने रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है। लंबे स्पेल डालने और पिच से उछाल प्राप्त करने की उनकी क्षमता उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाती है:

  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First Class): उन्होंने 2024-25 सीजन में विदर्भ के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया। उन्होंने 10 मैचों में 26.67 की औसत से 27 विकेट लिए हैं।
  • विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली: प्रफुल्ल उस विदर्भ टीम का हिस्सा थे जिसने 2025-26 की विजय हजारे ट्रॉफी जीती। टी20 फॉर्मेट में उनके पास अनुभव कम था (डेब्यू से पहले केवल 1 मैच), लेकिन उनकी सटीक लाइन-लेंथ ने SRH के स्काउट्स को प्रभावित किया।
  • विदर्भ प्रो टी20 लीग: इस लीग में उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट लिए थे, जिसके बाद उन्हें आईपीएल ऑक्शन में चुना गया।

प्रफुल हिंगे का IPL 2026 में ऐतिहासिक डेब्यू

प्रफुल हिंगे का आईपीएल डेब्यू बड़ा ही धमाकेदार और यादगार रहा,वे आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।13 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जब कप्तान इशान किशन ने इस युवा गेंदबाज को गेंद थमाई, तो किसी ने इस चमत्कार की उम्मीद नहीं की थी। प्रफुल हिंगे ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी:

  • वैभव सूर्यवंशी (0 रन): ओवर की दूसरी ही गेंद पर प्रफुल्ल ने ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी को एक हार्ड-लेंथ गेंद पर बीट किया और उन्हें गोल्डन डक पर कैच आउट करा दिया।
  • ध्रुव जुरेल (0 रन): इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम के स्टार ध्रुव जुरेल को एक बेहतरीन इनस्विंगर पर बोल्ड कर दिया।
  • लुआन-ड्री प्रिटोरियस (0 रन): ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के उभरते सितारे प्रिटोरियस को भी चलता कर दिया।

इसके बाद अपने स्पेल में उन्होंने खतरनाक दिख रहे रियान पराग को भी आउट किया। प्रफुल्ल ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और SRH को 57 रनों की शानदार जीत दिलाई।

रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने प्रफुल हिंगे 

प्रफुल्ल की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच शुरू होने से पहले उनके इंस्टाग्राम पर मात्र 3,000 फॉलोअर्स थे, जो मैच खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद 1.8 लाख (181k) के पार पहुंच गए और उनके फॉलोवर्स के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है| यह बताता है की यदि कोई नया खिलाडी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करता है तो रातों-रात उसका जीवन बदल जाता है|  

प्रफुल्ल हिंगे किस राज्य से हैं?

वह महाराष्ट्र के नागपुर (विदर्भ क्षेत्र) से हैं।

प्रफुल्ल हिंगे को आईपीएल 2026 नीलामी में किसने खरीदा?

उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ₹30 लाख में खरीदा।

प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल में क्या रिकॉर्ड बनाया है?

प्रफुल हिंगे आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिसने मैच की पहली पारी के शुरुआती ओवर में ही 3 विकेट चटकाए हों।

Leave a Comment