इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत रोहित शर्मा के लिए कुछ खास नहीं रही और वे कोई बड़ी पारी खेलकर मुंबई इंडियंस की जीत में योगदान देने में भी नाकाम रहे| पर जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ता जा रहा है वैसे ही रोहित के साथ मुंबई भी शानदार वापसी कर रही है| हैदराबाद के खिलाफ मैच में रोहित की पारी के बदौलत मुंबई लगातार 4 मैच जीतने में कामयाब रही|
रोहित का धमाकेदार कमबैक
रोहित शर्मा, जिन्हें दुनिया ‘हिटमैन’ के नाम से जानती है, ने आईपीएल 2025 में अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। पिछले कुछ मैचों में उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन रोहित ने अपने अनुभव और क्लास से दिखा दिया कि वे अभी भी एक शानदार खिलाडी हैं।
रोहित ने पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 38 गेंदों में 67 रन की पारी और अब हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों में 72 रन ठोककर बैक-टू-बैक अर्धशतक लगाए| इससे पहले रोहित ने ये
कारनामा 9 साल पहले, यानी 2016 में किया था जब उन्होंने बैक-टू-बैक अर्धशतक बनाए थे।
मुंबई इंडियंस ने हराया हैदराबाद को
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के होम ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को एक तरफा मुकाबले में हरा दिया| मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हैदराबाद ने बेहद निराशाजनक बल्लेबाज़ी की और 35 रनो पर ही 5 विकेट खो दिये थे,उसके बाद हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर की समझदारी भरी पारी की वजह से 143 रनो तक पहुँच पाए|
स्कोर का पीछा करने उत्तरी मुंबई इंडियंस ने बिना किसी परेशानी के लक्ष्य का बड़े आसानी से पीछा करके मैच को अपने नाम किया| मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 72 और सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों की पारी खेली और मुंबई मैच आसानी से जीत गयी|
मुंबई इंडियंस की IPL 2025 में शानदार वापसी
मुंबई इंडियंस की आईपीएल में शुरुआत ख़राब रही और मुंबई को बहुत से मैचों में हार का सामना करना पड़ा| पर जैसे-जैसे आईपीएल 2025 आगे बढ़ा मुंबई भी फॉर्म में वापसी करती गयी और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये लगातार 4 मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुँच गयी है| इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के चान्सेस और मजबूत हो गए है|
सोशल मीडिया पर हिटमैन की धूम
रोहित के बैक-टू-बैक अर्धशतकों ने सोशल मीडिया को झकझोर कर रख दिया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #RohitSharma, #Hitman और #IPL2025 ट्रेंड करने लगे। एक फैन ने लिखा, “हिटमैन की वापसी! 9 साल बाद भी रोहित का बल्ला आग उगल रहा है!” एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “रोहित शर्मा का जवाब नहीं, ये है असली बॉस!”
मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल हैंडल ने और दीपक चहर की बहन ने भी रोहित की सरहाना की|