रियान पराग का तूफान: IPL 2025 में 6 गेंदों पर 6 छक्के मारकर रचा इतिहास,देखें वीडियो!

कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम में क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा चमका, जिसने न सिर्फ मैदान पर कोहराम मचाया बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया। राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़कर दुनिया को हैरान कर दिया। यह कारनामा न सिर्फ IPL इतिहास में पहली बार हुआ, बल्कि इसने क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड और रिंकू सिंह जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 5 छक्के जड़े थे।

IPL 2025 KKR vs RR मैच का सार 

KKR के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी।कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। कोलकाता की और से कप्तान अजिंक्य रहाणे 30 रन,अंगक्रिश रघुवंशी 44 रन और आंद्रे रसल ने 57 रनों का महत्व पूर्ण योगदान दिया। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर,युद्धवीर सिंह और थिकसाना ने अच्छी गेंदबाज़ी करते हुये 1-1 विकेट चटकाया| 

207 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही| वैभव सूर्यवंशी(4),कुणाल सिंह राठौर(0)और ध्रुव जुरेल(0) जल्दी आउट हो गये| उसके बाद यशस्वी जैसवाल(34) और रियान पराग ने 95 रनों की पारी खेलकर राजस्थान को मैच जिताने की कोशिश की पर वे नाक़ामयाव रहे और राजस्थान ये मैच 1 रन से हार गयी| 

रियान पराग ने मचाया कोहराम

मैच की स्थिति थी नाजुक। राजस्थान रॉयल्स 207 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 12 ओवरों में 102/5 पर सिमट चुकी थी। हार की कगार पर खड़ी टीम के लिए उम्मीद की किरण बने रियान पराग। 13वें ओवर में KKR के स्पिनर मोईन अली गेंदबाजी के लिए आए। शिमरोन हेटमायर ने पहली गेंद पर सिंगल लिया और पराग को स्ट्राइक दी। फिर जो हुआ, वह क्रिकेट इतिहास का सुनहरा पल बन गया।

  • 12.2: पराग ने स्क्वायर लेग के ऊपर से पहला छक्का जड़ा, साथ ही अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी की।
  • 12.3: शॉर्ट गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर उड़ाया, दूसरा छक्का।
  • 12.4: मोईन ने राउंड द विकेट की, लेकिन पराग ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के बाहर तीसरा छक्का ठोका।
  • 12.5: बैक ऑफ लेंथ गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर फ्लैट छक्का।
  • 12.6: ऑफ स्टंप के बाहर 105.8 किमी/घंटा की गेंद को पराग ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर उड़ाया, पांचवां छक्का!

मोईन का ओवर खत्म, 32 रन बने, और स्टेडियम में दर्शक झूम उठे। लेकिन पराग यहीं नहीं रुके। अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लिया, और पराग ने रिवर्स स्वीप के साथ छठा छक्का जड़ दिया। यह था IPL का पहला मौका जब किसी बल्लेबाज ने लगातार 6 वैध गेंदों पर 6 छक्के मारे।

रियान पराग का एक ट्वीट, जो बन गया हकीकत

रियान पराग का यह कारनामा और भी खास हो जाता है, जब हम उनके 2023 के एक ट्वीट को याद करते हैं। तब पराग ने लिखा था, “मेरी अंतरात्मा कहती है कि इस IPL में मैं किसी ओवर में 4 छक्के जरूर मारूंगा।” लेकिन 2025 में, पराग ने अपनी ही भविष्यवाणी को दो कदम आगे ले जाकर 6 छक्के जड़ दिए। यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, और फैंस उन्हें ‘भविष्यवक्ता’ तक कह रहे हैं!

सोशल मीडिया पर पराग का जलवा

पराग की इस पारी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। X पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की:

Leave a Comment