विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 24 दिसंबर से होने जा रहा है। बीसीसीआई (BCCI) के सख्त निर्देशों के बाद इस साल का घरेलू सीजन ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए मैदान पर उतर रहे हैं। इस बार का घरेलू सीजन किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज से कम नहीं लग रहा है। भारतीय क्रिकेट ऐसा बहुत ही कम होता है कि जब इतने दिग्गज खिलाडी एक साथ घरेलू क्रिकेट खेलते नजरआएं।
विराट कोहली की 15 साल बाद वापसी
क्रिकेट के ‘किंग’ विराट कोहली पूरे 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। कोहली ने आखिरी बार 2010 में दिल्ली के लिए यह टूर्नामेंट खेला था। वह दिल्ली की टीम में शामिल हैं और टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलते नजर आएंगे। ये विजय हजारे ट्रॉफी के मैच विराट कोहली को न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले तैयारी का अच्छा मौका देंगे।
रोहित शर्मा की मुंबई के लिए घर वापसी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की टीम से जुड़ेंगे और कम से कम पहले दो मैच (24 और 26 दिसंबर) खेलेंगे। मुंबई की कप्तानी शार्दुल ठाकुर करेंगे, लेकिन रोहित की बल्लेबाजी टीम को मजबूत बनाएगी। रोहित की मौजूदगी से मुंबई ग्रुप सी में मजबूत दावेदार बनेगी। फैंस रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं।
ऋषभ पंत बने दिल्ली के कप्तान
ऋषभ पंत न केवल दिल्ली की टीम में लौटे हैं, बल्कि उन्हें कप्तान भी बनाया गया है। पंत की आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी का तालमेल देखना काफी रोमांचक होगा, खासकर जब उनके साथ विराट कोहली भी मैदान पर होंगे। विराट और ऋषभ के अलावा, हर्षित राणा, ईशांत शर्मा और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाज भी दिल्ली की टीम में उपलब्धता के अनुसार खेलेंगे। इन सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी दिल्ली की टीम को मजबूत बना रही है,और दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी की प्रमुख दावेदार बनकर उभर रही है।
मोहम्मद शमी करेंगे बंगाल की गेंदबाजी की अगुवाई
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबरकर बंगाल टीम में वापसी कर रहे हैं। अभिमन्यु ईश्वरन बंगाल के कप्तान हैं, लेकिन शमी की गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। आकाश दीप और मुकेश कुमार जैसे अन्य तेज गेंदबाजों के साथ शमी बंगाल को खिताब का प्रबल दावेदार बना सकते हैं। शमी के लिए यह टूर्नामेंट अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने का सबसे अच्छा मौका है ताकि वह जल्द ही टीम इंडिया की मुख्य टीम में जगह बना सकें।
अन्य बड़े नाम जो बढ़ाएंगे टूर्नामेंट का रोमांच
- केएल राहुल: कर्नाटक के लिए खेलेंगे, साथ में प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज।
- संजू सैमसन: केरल टीम में शामिल, रोहन कुन्नुम्मल कप्तान लेकिन सं जू पर होंगी सबकी नजरें।
- ऋतुराज गायकवाड : ऋतुराज महाराष्ट्र की टीम की कप्तानी करेंगे और महाराष्ट्र को मजबूती प्रदान करेंगे।
- और भी कई इंटरनेशनल प्लेयर्स जैसे नितीश कुमार रेड्डी (आंध्र के कप्तान),सरफ़राज़ खान ,ईशान किशन जैसे खिलाडी मैदान पर उतरेंगे।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इन बड़े भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी से टूर्नामेंट का स्तर ऊंचा हो गया है। यह युवा प्रतिभाओं के लिए सीखने का मौका है और फैंस के लिए स्टार्स को करीब से देखने का अवसर। मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होंगे।
विजय हजारे ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल और महत्वपूर्ण विवरण
- शुरुआत: 24 दिसंबर, 2025
- फाइनल: 18 जनवरी, 2026
- ग्रुप चरण के स्थान: अहमदाबाद (ग्रुप A), राजकोट (ग्रुप B), जयपुर (ग्रुप C), और अलूर/बेंगलुरु (ग्रुप D)
- नॉकआउट: बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 12 जनवरी से शुरू होंगे।
