भारत vs न्यूजीलैंड 2nd T20I:भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा! सूर्यकुमार-ईशान की तूफानी पारी, सीरीज में 2-0 की बढ़त!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। यह मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा,भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, भारत ने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को मात्र 15.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की पारी: सेंटनर और रविंद्र का जलवा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की। कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर से रोकने में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन और रचिन रवींद्र ने 44 रन की उपयोगी पारी खेली। इन दोनों ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे और टीम को 208/6 तक पहुंचाया। हालांकि, यह स्कोर भारत के मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

भारत की पारी: किशन और सूर्या का ‘तूफान’

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने केवल 6 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों, अभिषेक शर्मा (0) और संजू सैमसन (6) को खो दिया। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला।

ईशान किशन ने मात्र 32 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत आधार दिया। किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कमान संभाली और नाबाद 82 रन (37 गेंदें, 9 चौके और 4 छक्के) की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 18 गेंदों में 36 रन बनाकर फिनिशिंग टच दिया। भारत ने 209 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

ईशान किशन की शानदार वापसी 

ईशान किशन पिछले करीब 2 साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे,लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाया और सीनियर टीम में वापसी का मौका मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ईशान किशन ने ऐसा तूफान मचाया कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान ने 32 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली और भारत को 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा महज 15.2 ओवर में 7 विकेट से जीत दिलाई। 

प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान ने न सिर्फ अपनी जगह पक्की की, बल्कि ये साबित कर दिया कि वो वापस आ चुके हैं – और वो भी पुराने तूफानी अंदाज में!

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी 

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे | उनकी यह फॉर्म भारत के लिये टी20 वर्ल्डकप में बहुत बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती थी,पर सूर्या ने सही समय पर फॉर्म में वापसी करते हुये कप्तान सूर्या ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली। यह 23 पारियों के बाद उनका पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक था। उनकी यह पारी भारतीय टीम को और मजबूती प्रदान करेगी। 

मैच के मुख्य आंकड़े (Match Highlights)

टीमस्कोरमुख्य प्रदर्शन
न्यूजीलैंड208/6 (20 ओवर)मिचेल सैंटनर (47*), रचिन रविंद्र (44)
भारत209/3 (15.2 ओवर)सूर्या (82)*, ईशान किशन (76)

इस मैच में भारत की बल्लेबाजी गहराई और आक्रामकता साफ दिखी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित किया कि वे टी20 विश्व कप से पहले बेहद मजबूत स्थिति में हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

न्यूजीलैंड के लिए यह हार निराशाजनक रही, लेकिन सीरीज अभी बाकी है। अगला मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां कीवी टीम वापसी की कोशिश करेगी।

Leave a Comment