India vs England T20 World Cup 2026:इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल में पहुंचा भारत, संजू सेमसन और जसप्रीत बुमराह का जलवा 

India vs England T20 World Cup 2026:भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों में से एक साबित हुआ, जहाँ भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की।यह मैच T20 विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक और रिकॉर्ड तोड़ मुकाबलों में से एक बन गया, जिसमें कुल 499 रन बने और 34 छक्के लगे।

संजू सैमसन की का तांडव,खेली 89 रनों की शानदार पारी 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही जब अभिषेक शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मैदान पर शुरू हुआ संजू सैमसन का शो। संजू ने सिर्फ 42 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे।

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन (39) और शिवम दुबे (43) ने आग में घी डालने का काम किया, जबकि अंत में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की छोटी लेकिन विस्फोटक पारियों ने भारत को 253/7 के विशाल स्कोर तक पहुँचा दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है!

इंग्लैंड की जवाबी कार्रवाई: जैकब बेथेल का शतक

254 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम एक समय हार मानती दिख रही थी जब जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया। लेकिन 22 साल के युवा जैकब बेथेल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय फैंस के चेहरे का रंग उड़ा दिया था।

एक समय ऐसा लग रहा था कि बेथेल मैच छीन ले जाएंगे, लेकिन अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 ही बना सकी।

बुमराह की यॉर्कर और अक्षर का ‘सुपरमैन’ कैच

जब मैच हाथ से निकलता दिख रहा था, तब जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर मैच पलट दिया। लेकिन असली हीरो रहे अक्षर पटेल, जिन्होंने सीमा रेखा पर एक ऐसा ‘रिले कैच’ पकड़ा जिसने विल जैक्स की पारी का अंत किया और मैच का पासा पलट दिया।

आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे। शिवम दुबे की गेंदों पर जोफ्रा आर्चर ने लगातार छक्के जड़े, लेकिन बेथेल के रन-आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें टूट गईं। इंग्लैंड 20 ओवर में 246 रन ही बना सका।

मैच के मुख्य आंकड़े:

  • भारत: 253/7 (संजू सैमसन 89, शिवम दुबे 43)
  • इंग्लैंड: 246/7 (जैकब बेथेल 105, विल जैक्स 35)
  • नतीजा: भारत 7 रनों से जीता।
  • Player of the Match: संजू सैमसन।

भारत की आगे की राह 

भारत ने इस जीत के साथ 2022 के सेमीफाइनल की हार का बदला भी ले लिया और अब रविवार को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

Leave a Comment