IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स मैं दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है ,दिल्ली कैपिटल्स मेंअपने कोचिंग स्टाफ में परिवर्तन करते हुए केविन पीटरसन को नया मेंटोर घोषित किया है|
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने किये है बड़े बदलाव
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ में भी काफी बड़े परिवर्तन किए हैं| दिल्ली कैपिटल्स ने 2018 से कोच रिकी पोंटिंग को हटाने के साथ-साथ सौरव गांगुली को भी अपने कोचिंग स्टाफ से इस बार के IPL से हटा दिया है और हेमांग बदनी, मुनाफ पटेल और वेणुगोपाल राव को अपनी कोचिंग टीम में शामिल किया है|
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं केविन पीटरसन
पीटरसन दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए 2014 में खिलाड़ी और कप्तान के तौर खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उस सीजन सिर्फ दिल्ली की टीम 14 में से सिर्फ दो मैच जीत पाई थी। अब IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने केविन पीटरसन को मेंटोर के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है|
दिल्ली कैपिटल से जुड़ने का केविन फिल्टर सन में ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार।