IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 10 अप्रैल 2026 को असम के ऐतिहासिक बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। ये मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच में है जिन्होंने ipl 2026 में एक भी मुकाबला हरा नहीं है, अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम अपना पहला मुकाबला हारती है।
आइये जानते हैं मुकाबले की पूरी जानकारी, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, हेड-टू-हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11 विस्तार से दी गई है।
RR vs RCB 2026: Match Details (मैच की जानकारी)
- दिनांक (Date): 10 अप्रैल, 2026
- समय (Time): शाम 7:30 बजे (IST)
- स्थान (Venue): डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम (बरसापारा स्टेडियम), गुवाहाटी
- मैच नंबर: 16
RR vs RCB 2026:पिच रिपोर्ट(Pitch Report)
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहाँ की आउटफील्ड काफी तेज़ है और बाउंड्रीज़ अपेक्षाकृत छोटी (लगभग 65-68 मीटर) हैं, जिसके कारण इस मैदान पर छक्कों और चौकों की बारिश देखने को मिलती है।
- शुरुआती मदद: नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्का बाउंस और स्विंग मिल सकता है, लेकिन पिच सेटल होने के बाद यह पूरी तरह से बैटिंग ट्रैक बन जाती है।
- पार स्कोर (Par Score): इस मैदान पर 190 से 205 का स्कोर एक अच्छा और चुनौतीपूर्ण स्कोर माना जाता है।
- टॉस की भूमिका: गुवाहाटी में उमस (Humidity) अधिक होने के कारण दूसरी पारी में भारी ओस (Dew Factor) गिरने की पूरी संभावना रहती है। ओस के कारण स्पिनर्स के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, टॉस जीतने वाला कप्तान बिना किसी झिझक के पहले गेंदबाजी (Fielding) चुनना पसंद करेगा क्योंकि लाइट्स के नीचे लक्ष्य का पीछा (Chasing) करना काफी आसान हो जाता है।
RR vs RCB 2026: Weather Forecast (मौसम का हाल)
कल गुवाहाटी का मौसम क्रिकेट के लिए एकदम अनुकूल रहने वाला है:
- तापमान: दिन का अधिकतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा, जो रात में गिरकर 17°C तक आ जाएगा।
- आसमान: रात के समय आसमान बिल्कुल साफ (Clear) रहेगा।
- उमस और बारिश: लगभग 71% उमस रहने का अनुमान है, जिससे खिलाड़ियों को काफी पसीना बहाना पड़ सकता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना मात्र 10% है, इसलिए बारिश मैच में कोई भी खलल नहीं डालेगी और फैंस पूरे 40 ओवर के रोमांच का आनंद ले सकेंगे।
RR vs RCB 2026: Head-to-Head Records (हेड-टू-हेड रिकॉर्ड)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है,और दोनों टीमों ने समय-समय पर एक दुसरे को काफी परेशान किया है।
| विवरण | आंकड़े |
| कुल मैच | 34 |
| RCB की जीत | 17 |
| RR की जीत | 14 |
| बिना परिणाम (No Result) | 03 |
| RR का सर्वोच्च स्कोर | 217/4 |
| RCB का सर्वोच्च स्कोर | 205/5 |
RR vs RCB 2026: Predicted Playing XI (संभावित प्लेइंग 11)
दोनों ही टीमों ने IPL 2026 के लिए अपने स्क्वॉड में कई शानदार बदलाव किए हैं। आइए देखते हैं दोनों की संभावित Playing XI:
राजस्थान रॉयल्स (RR):
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, सैम करन, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB):
विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिकल, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, रोमेरिओ शेपर्ड, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।
RR vs RCB 2026: दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी
Rajasthan Royals (RR) के लिए:
- यशस्वी जायसवाल: पावरप्ले में तेज़ी से रन बनाने और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव डालने की जिम्मेदारी इन पर होगी।
- वैभव सूर्यवंशी: यशस्वी जैसवाल के साथ पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी इन पर होगी,अगर ये पूरा पावरप्ले खेल जाते हैं, तो मैच का रुख बदल सकते हैं।
- रियान पराग: टीम के कप्तान और लोकल बॉय। गुवाहाटी के इस मैदान से वे अच्छी तरह वाकिफ हैं और इस सीज़न कमाल की फॉर्म में हैं।
- जोफ्रा आर्चर: शुरुआती और डेथ ओवर्स में विकेट चटकाने के सबसे बड़े हथियार।
Royal Challengers Bengaluru (RCB) के लिए:
- विराट कोहली: RCB की बल्लेबाजी की रीढ़। अगर वे क्रीज पर सेट हो गए, तो गुवाहाटी की छोटी बाउंड्रीज़ उनके लिए बड़ा स्कोर बनाने में मददगार साबित होंगी।
- टिम डेविड: फिनिशर की भूमिका में। अंतिम ओवर्स में आकर मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।
- भुवनेश्वर कुमार: नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर, जो RR के खतरनाक ओपनर्स (जायसवाल और सूर्यवंशी) को जल्दी पवेलियन भेज सकते हैं।
