आईपीएल (IPL) हमेशा से युवा और गुमनाम टैलेंट को रातों-रात स्टार बनाने के लिए जाना जाता है। आईपीएल 2026 में भी क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा ही नया सितारा चमका है, जिसका नाम है— मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary)।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए मात्र 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की मैच-विनिंग पारी खेलकर इस 21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने तहलका मचा दिया है। इस शानदार पारी के दौरान उनके बल्ले से निकले ‘हेलीकॉप्टर शॉट्स’ ने दर्शकों को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।
क्रिकेट और खिलाड़ियों से जुड़े रोचक तथ्य जानने वाले फैंस के लिए मुकुल का सफर बेहद प्रेरणादायक है। आइए इस आर्टिकल में मुकुल चौधरी के जीवन, उनके संघर्ष, और राजस्थान के एक छोटे से जिले से लेकर आईपीएल में करोड़ों की डील तक के सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मुकुल चौधरी का संक्षिप्त परिचय
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| पूरा नाम | मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) |
| जन्म तिथि | 6 अगस्त 2004 |
| जन्म स्थान | झुंझुनूं, राजस्थान (Jhunjhunu, Rajasthan) |
| उम्र | 21 वर्ष (2026 के अनुसार) |
| भूमिका (Role) | विकेटकीपर-बल्लेबाज (Wicket-keeper Batter) |
| बैटिंग स्टाइल | दाएं हाथ के बल्लेबाज (Right-handed) |
| घरेलू टीम | राजस्थान |
| आईपीएल टीम (2026) | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) |
| आईपीएल नीलामी कीमत | 2.60 करोड़ रुपये |
प्रारंभिक जीवन और परिवार का संघर्ष (Early Life & Family)
मुकुल चौधरी का जन्म 6 अगस्त 2004 को राजस्थान के झुंझुनूं में हुआ था। उनके पिता का हमेशा से सपना था कि उनका बेटा एक बड़ा क्रिकेटर बने। हालांकि, शुरुआती दिनों में परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी। पिता ने एक शिक्षक के रूप में काम किया और बाद में रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मेहनत करके परिवार को आर्थिक स्थिरता दिलाई। मुकुल ने लगभग 12-13 साल की उम्र में सीकर की ‘SBS क्रिकेट एकेडमी’ से ट्रेनिंग शुरू की। अपने खेल को अगले स्तर पर ले जाने के लिए, उनका पूरा परिवार जयपुर शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने ‘अरावली क्रिकेट एकेडमी’ में अभ्यास किया और अपने खेल को निखारा।
तेज गेंदबाज से विकेटकीपर बनने का रोचक सफर
क्रिकेट के मैदान का एक बेहद रोचक तथ्य (Rochak Fact) यह है कि मुकुल चौधरी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज (Medium Pacer) के रूप में की थी। एक मैच के दौरान टीम की जरूरत को देखते हुए उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। एमएस धोनी से प्रेरित होकर उन्होंने इस भूमिका को इतनी अच्छी तरह से अपनाया कि वे आज एक खतरनाक विकेटकीपर-बल्लेबाज बन चुके हैं।
IPL 2026: LSG की 2.6 करोड़ की बोली और मैच-विनिंग पारी
घरेलू क्रिकेट में मुकुल के गगनचुंबी छक्कों और शानदार स्ट्राइक रेट को देखते हुए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी के बीच उन्हें खरीदने की होड़ मच गई। अंततः लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 30 लाख की बेस प्राइस वाले इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 2.60 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।
केकेआर ने लखनऊ के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा था। एक समय लखनऊ की टीम लड़खड़ा रही थी और अहम विकेट गिर चुके थे (स्कोर 128/7)। मैच पूरी तरह से केकेआर की मुट्ठी में लग रहा था। लेकिन तभी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए मुकुल चौधरी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 27 गेंदों में 54 रन की पारी शानदार पारी खेली जिसमे उन्होंने 7 छक्के लगाये और लखनऊ को 3 विकेटों से जीत दिलाई।
एमएस धोनी के बड़े फैन
मुकुल चौधरी हमेशा से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अपना सबसे बड़ा आदर्श मानते आए हैं। KKR के खिलाफ मैच में उनके द्वारा लगाए गए 7 छक्कों का आंकड़ा और मिड-विकेट के ऊपर से खेला गया ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
क्रिकेट जगत ने की मुकुल चौधरी की सराहना
पूरे क्रिकेट जगत ने मुकुल चौधरी की काफी सरहाना की, बहुत से पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की।
