CSK vs SRH IPL 2026: चेन्नई और हैदराबाद के बीच महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग 11 तक सबकुछ

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमों—चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है, जहाँ ‘ऑरेंज आर्मी’ अपने घरेलू दर्शकों के सामने रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली CSK को चुनौती देगी। दोनों ही टीमों में कई मैच-विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बनाते हैं। 

आइये जानते हैं मुकाबले की पूरी जानकारी, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, हेड-टू-हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11 विस्तार से दी गई है।

CSK vs SRH IPL 2026: Match Details (मैच की जानकारी)

  • दिनांक (Date): 18 अप्रैल, 2026
  • समय (Time): शाम 7:30 बजे (IST)
  • स्थान (Venue): राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद 
  • मैच नंबर: 27

 CSK vs SRH IPL 2026:पिच रिपोर्ट(Pitch Report)

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। हालांकि, आईपीएल 2026 के मौजूदा ट्रेंड के अनुसार:

  • शुरुआती चुनौती: यह पिच शुरुआत में थोड़ी धीमी (slower side) खेल सकती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए पहली गेंद से ही बड़े स्ट्रोक्स खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। बल्लेबाजों को क्रीज पर सेट होने के लिए थोड़ा समय बिताना होगा।
  • गेंदबाजों के लिए मदद: तेज गेंदबाजों को अंडर-लाइट्स (रात के समय) हल्की स्विंग मिल सकती है। इसके अलावा, सटीक लाइन और लेंथ (tight lines and lengths) रखने वाले गेंदबाजों को यहाँ सफलता मिलने की अधिक संभावना है।
  • टॉस का महत्व: ओस (Dew) के प्रभाव को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सके।

CSK vs SRH IPL 2026: Weather Forecast (मौसम का हाल)

18 अप्रैल 2026 को हैदराबाद का मौसम आमतौर पर गर्म रहेगा, लेकिन रात के समय हल्की राहत की उम्मीद है:

  • दिन का तापमान: अधिकतम तापमान लगभग 38°C तक जाने का अनुमान है।
  • रात का तापमान: मैच के दौरान (शाम/रात) तापमान गिरकर 27°C के आसपास आ जाएगा।
  • बारिश की संभावना: आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना केवल 10% है। मैच के बिना किसी रुकावट के पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

CSK vs SRH IPL 2026: Head-to-Head Records (हेड-टू-हेड रिकॉर्ड)

जब भी चेन्नई और हैदराबाद आमने-सामने होते हैं, तो आंकड़े साफ तौर पर ‘येलो आर्मी’ के दबदबे की गवाही देते हैं। अब तक खेले गए मैचों का रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार है:

  • कुल खेले गए मैच: 22
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीते: 15
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जीते: 7

हैदराबाद के मैदान पर रिकॉर्ड: राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें SRH ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि CSK को 2 मैचों में सफलता मिली है। अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। 

CSK vs SRH IPL 2026: Predicted Playing XI (संभावित प्लेइंग 11)

इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमों का संभावित टीम संयोजन (Team Combination) इस प्रकार हो सकता है: 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन(विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन ,सलिल अरोरा, पैट कमिंस (कप्तान),प्रफुल हिंगे,जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे और अनिकेत वर्मा। 

CSK vs SRH IPL 2026: दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए:

रुतुराज गायकवाड़: कप्तान के रूप में टीम को ठोस शुरुआत देने की जिम्मेदारी इन पर होगी।

शिवम दुबे: मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ बड़े हिट्स लगाने के लिए दुबे सबसे खतरनाक साबित हो सकते हैं।

संजू सेमसन : संजू सेमसन ने अभी हाल ही में सेंचुरी लगा कर फॉर्म में वापसी की है,और CSK की बल्लेबाजी की काफी हद तक जिम्मेदारी उन पर रहेगी| 

अंशुल कम्बोज : नई गेंद से विकेट निकालने और स्विंग का फायदा उठाने में माहिर और साथ ही डेथ ओवरों में यॉर्कर का इस्तेमाल करने में भी माहिर।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिये 

ट्रेविस हेड: पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करके मैच का रुख चंद ओवरों में पलटने की क्षमता रखते हैं।

हेनरिक क्लासेन: स्पिन और पेस दोनों को बखूबी खेलते हैं। डेथ ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट विरोधी टीमों के लिए बड़ा खतरा है।

ईशान किशन: ईशान किशन इस आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म में है और उनके ऊपर पूरी टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी | 

पैट कमिंस: ये मैच पैट कमिंस के लिए IPL 2026 का पहला मैच होगा और SRH को उनसे कप्तानी के साथ-साथ महत्वपूर्ण मौकों पर ब्रेकथ्रू दिलाने की उम्मीद भी होगी।

Leave a Comment